फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   This time 9412 farmers will not get Kisan Samman Nidhi, officials took feedback

Mahendragarh-Narnaul News: इस बार 9412 किसानों को नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि, अधिकारियों ने लिया फीडबैक

Thu, 26 Oct 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
This time 9412 farmers will not get Kisan Samman Nidhi, officials took feedback
कनीना(महेंद्रगढ़)। खंड कृषि कार्यालय में ई केवाईसी के लेकर बुधवार को उच्च अधिकारियों ने सुपरवाइजर फिल्डमैन, एटीएम सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में कृषि विभाग पंचकूला के उप निदेशक डॉ. प्रवीण गुलिया, उपमंडल कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़ डॉ. अजय यादव, डॉ संजय कुमार यादव नारनौल सहित अन्य अधिकारियों ने फीड बैक लिया।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण गुलिया ने बताया कि ई-केवाईसी कराने में लापरवाही करने वाले किसानों को किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिल सकेगी। उन्होंने बिना ई-केवाईसी वाले किसानों से अपील की गई है कि वह ई-केवाईसी करा लें अन्यथा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए कृषि विभाग गांव-गांव जाकर अभियान भी चला रहा है और इसकी अंतिम तारीख 31 अक्तूबर है। कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि जिले के 64085 किसानों को चौदहवीं किस्त मिलेगी व 9412 किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे में इनकी सम्मान निधि की किस्त केंद्र सरकार द्वारा रोकी जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसानों का आधार उनके मोबाइल से लिंक है तो वे स्वयं अपने मोबाइल फोन से ई-केवाईसी कर सकते हैं। जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की तो उनकी आगामी किस्त बाधित हो सकती है। इस दौरान एटीएम डॉक्टर अरविंद यादव, एटीएम डॉक्टर मनीष यादव, सुपरवाइजर बंसी, प्रवेश, राहुल, निक्की, शंकर, परमवीर, भूपेंद्र, सतीश, रवि, कुलदीप सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में घट गए 40351 सम्मान निधि के पात्र
किस्त वाइज किसानों की संख्या
पहली किस्त 104436
दूसरी किस्त 104360
तीसरी किस्त 103749

चौथी किस्त 102308
पांचवीं किस्त 101378
छठी किस्त 99886
सातवीं किस्त 98559
आठवीं किस्त 97306

नौंवीं किस्त 94962
दसवीं किस्त 92474

11वीं किस्त 87767
12वीं किस्त 78811
13वीं किस्त 75375

14वीं किस्त 64085
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed