फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Third person burnt in fire in cotton wool shop also dies, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: खल-बिनौलो की दुकान में आग से झुलसे तीसरे व्यक्ति भी मौत, मामला दर्ज

Tue, 05 Mar 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 05 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Third person burnt in fire in cotton wool shop also dies, case registered
नारनौल। नारनौल की पुरानी अनाज मंडी में आग लगने की वजह गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की भी रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार को मृतक के परिजन भारी संख्या में एकत्रित होकर नारनौल अनाज मंडी में पहुंचे। मृतक के परिजन अनाज मंडी में पहुंचते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद मृतक के परिवार के सदस्यों व व्यापारियों के बीच देर सायं तक बातचीत चलती रही।
विज्ञापन




उधर मृतक महेश के भाई ने रामनिवास ने दुकान मालिक की लापरवाही से मौत होने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत में रामनिवास ने बताया कि उसका छोटा भाई महेश जो खल बिनौला के गोदाम पर नारनौल में काम करता था, जो यह गोदाम अनाज मंडी नारनौल में है। उन्होंने पुलिस शिकायत में बताया कि शाॅर्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लग गई। इस दौरान कुलदीप व राम दुखित की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसके भाई के कपड़ों में आग लग गई, जिससे उसके भाई का शरीर जल गया। महेश की गंभीर हालात होने की वजह से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जिसकी 4 मार्च को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने दुकानदार मालिक शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


क्या था मामला


नारनौल अनाज मंडी में खल-बिनौलों की दुकान में 28 फरवरी को पांच पल्लेदार सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात कारणों से आग लगने से अंदर सो रहे पांच पल्लेदारों में से दो बाहर निकल गए। वहीं तीन पल्लेदार अंदर फंसे रह गए, जिसकी वजह से दो की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक पल्लेदार गंभीर रूप से झुलस गया था। जिसकी सोमवार को भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed