फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Third accused in extortion case also arrested by police.

Mahendragarh-Narnaul News: दो लाख की रंगदारी मांगने का तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 09 Oct 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Third accused in extortion case also arrested by police.
फोटो नंबर- 13पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
मंडी अटेली। दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और घर में तोड़फोड़ करने के मामले में अटेली पुलिस ने एक और आरोपी ताजपुर निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। उसे ताजपुर की बणी से पकड़ा गया। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि 12 सितंबर को पूर्व सरपंच इंद्रजीत ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को सत्यवीर ने व्हाट्सएप कॉल कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सत्यवीर, विकास, रामलखन और अन्य लोग लगातार दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 12 सितंबर को शाम 5 बजे आरोपी इंद्रजीत के घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज और धमकी दी। साथ ही फ्रिज, कूलर, दरवाजों और खिड़कियों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस रामलखन और सत्यवीर को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed