फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves took eight kg of ghee along with cash and goods by breaking the lock of the house

महेंद्रगढ़-नारनौल: घर का ताला तोड़कर नकदी व सामान के साथ आठ किलो घी ले गए चोर

Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Thieves took eight kg of ghee along with cash and goods by breaking the lock of the house
कनीना। उप मंडल के गांव गाहड़ा में रात को पुलिस गश्त व ग्रामीणों के ठीकरी पहरे के बावजूद भी घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हजारों की नकदी व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। चोर घर में रखे शादी के बर्तन, घी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में श्योताज सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह वीरवार को भी घरेलू कार्य करके अपने नए घर में परिवार सहित सो गया। घर की दूसरी तरह पुराने घर में बने कमरों में शादी का सामान, रसोई का सामान, कुछ रुपये व एक बक्से में सोने-चांदी के जेवरात व शादी की माला आदि रखी हुई थी। लड़के की शादी दिसबंर माह में हुई थी। जिसके चलते शादी के बर्तन आदि पुराने घर में ही रखे हुए थे। वीरवार को परिवार सहित सो गए थे। इसके बाद जब वह सुबह उठ तो देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन की। पीड़ित के अनुसार नकदी, दो जोड़ी पाजेब, 151 बर्तनों सैट, चार नोटों की माला, सोने की मुरकी, 10 चांदी के सिक्के, कपड़ों के साथ-साथ आठ किलोग्राम देशी घी भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। इसके साथ पुलिस ने रात की अन्य गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

-कृपाल सिंह, कार्यकारी थाना प्रबंधक, सदर कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed