{"_id":"65eea5a121d020addd0dfb8f","slug":"thieves-steal-jewellery-and-cash-from-house-in-narnaul-theft-of-water-motor-engine-and-trolley-case-registe-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: चोरों ने घर से आभूषण व नकदी; पानी की मोटर व इंजन और ट्राली की चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: चोरों ने घर से आभूषण व नकदी; पानी की मोटर व इंजन और ट्राली की चोरी, मामला दर्ज
Mon, 11 Mar 2024 12:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:03 PM IST
सार
नारनौल के गहली गांव में रात के समय खेत में रखे इंजन व पानी की मोटर चाेरी हो गई। जिसकी किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत में गहली निवासी सुनील ने बताया आठ मार्च को गेहूं की फसल में पानी देने के लिए इंजन व मोटर रखी हुई थी, जिसे चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नारनौल के मुसनोता की ढाणी में रात के समय चोरों ने आभूषण नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने एक नामजद पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में मुसनोता की ढाणी नरडा की उर्मिला ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इस दौरान घर के अंदर एक चोर दिखाई दिया। वह कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर एक जोड़ी सोना के कुंडल, दो जोड़ी चांदी के पाजेब सहित नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो किसानों के खेत से इंजन व मोटर चोरी
नारनौल के गहली गांव में रात के समय खेत में रखे इंजन व पानी की मोटर चाेरी हो गई। जिसकी किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत में गहली निवासी सुनील ने बताया आठ मार्च को गेहूं की फसल में पानी देने के लिए इंजन व मोटर रखी हुई थी, जिसे चोर चोरी कर ले गए। इसी रात उनके पड़ोसी रोहताश्की भी पानी की मोटर चोरी हो गई।पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी, मामला दर्ज
नांगल चौधरी में घर के बाहर खड़ी एक ट्राली चोरी हो गई। नांगल चौधरी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 9 मार्च को उसकी माता का मृत्यु भोज कार्यक्रम था। जिसकी वजह से ट्राली में कचरा डालने के लिए घर बाहर खड़ी कर दी थी। जिसे चोर रात के समय घर के सामने से चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन