फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   thieves first locked room In Narnaul, then stole jewelery and cash worth lakhs of rupees

Narnaul: चोरों ने पहले कमरे के लगाई कुंडी, फिर किया लाखों रुपए के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ

Fri, 19 Jan 2024 02:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

शिकायत में बताया कि चोर उनके घर से दो तोले सोने की एक चेन, सोने का 40 ग्राम का हार, सोने की तीन अंगूठी, सोने के दो जोड़ी टॉप्स, सोने की एक लॉन्ग, सोने की दो जोड़ी झुमकी के अलावा चांदी के जेवरात जिनमें 18 जोड़ी पाजेब, 18 जोड़ी चुटकी शामिल हैं।

विज्ञापन
thieves first locked room In Narnaul, then stole jewelery and cash worth lakhs of rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारनौल में अटेली थाना के अंतर्गत आने वाले गांव मोहलडा में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने पहले कमरे में सो रहे लोगों के कमरे के बाहर कुंडी लगाई। उसके बाद लाखों रुपए की नकदी  पर हाथ साफ किया। चोर परिवार के सदस्यों को घर के अंदर बंद कर कर ही भाग गए। इस बारे में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन


गांव मोहलडा के राजपाल ने पुलिस शिकायत में बताया कि गत रात को वह परिवार सहित एक कमरे में सोया हुआ था। रात को चोरों ने आकर उनके कमरे को पहले बाहर से कुंडी लगाई। इसके बाद चोर घर में अन्य कमरों में रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि चोर उनके घर से दो तोले सोने की एक चेन, सोने का 40 ग्राम का हार, सोने की तीन अंगूठी, सोने के दो जोड़ी टॉप्स, सोने की एक लॉन्ग, सोने की दो जोड़ी झुमकी के अलावा चांदी के जेवरात जिनमें 18 जोड़ी पाजेब, 18 जोड़ी चुटकी शामिल हैं। इसके अलावा चोर एक लाख 50 हजार रुपए नकदी भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब उठे तो अपने आप को कमरों के अंदर बंद पाया। इसके बाद किसी तरह उन्होंने कमरे खुलवाकर सामान चेक किया तो उन्हें यह जानकारी लगी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed