फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves are fearless... Thieves are targeting passengers traveling in trains.

Mahendragarh-Narnaul News: चोर बेखौफ... ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बना रहे चोर

Sat, 14 Dec 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Thieves are fearless... Thieves are targeting passengers traveling in trains.
नारनौल। इन दिनों ट्रेन में सफर करने वाले सावधान हो जाए, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से सामान और नकदी चोरी हो सकती है। दिसंबर की ही बात करे तो चोरी के 9 मामले जीआरपी रेवाड़ी में दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा प्रतिमाह करीब ऐसे में ही 15 से 20 मामले सामने आ रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर चोरी की घटनाओं में या तो यात्री के ट्रेन में चढ़ते समय चोरी हुई है, या फिर आरक्षित डिब्बे से हुआ है।
विज्ञापन


केस नंबर 1
सेल्समैन के बैग से 357000 नकद और 10 लाख के चेक चोरी
राजस्थान के डूंगरगढ़ से ट्रेन नंबर 12458 के कोच एस 2 में सफर कर रहे एक कंपनी के सेल्समैन का रेवाड़ी के पास बैग चोरी हो गया। उस बैग में 357000 नकद और 10 लाख के चेक थे, वह भी चोरी हो गए। पीड़ित ने जीआरपी में शिकायत भी दी है। शिकायत में डूंगरगढ़ निवासी आशाराम ने बताया कि वह 12 दिसंबर को श्री डूंगरगढ़ से दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रहा था। वह एक कंपनी में सेल्समैन का कार्य करता है। उसका पैसा फर्मों से कलेक्शन करके दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रहा था। उसके पास एक बैग था। इसमें कंपनी के 357000 नकद, कपड़े, कंपनी के 10 लाख के चेक, एटीएम कार्ड, पीएनबी बैंक और जरूरी कागज आदि थे। जब गाड़ी रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर पहुंची तो वह उसको सीट पर छोड़कर पेशाब करने चला गया। जब वापस आया तो बैग नहीं मिला। उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी, लेकिन बैग नहीं मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



केस नंबर 2
परेवाड़ी के पास बैग चोरी

उत्तराखंड से जयपुर के लिए विजय सिंह और पत्नी अभिनंदा सिंह आठ नवंबर को सफर कर रहे थे। सुबह करीब सात बजे रेवाड़ी के पास पहुंचे तो उनका बैग नहीं मिला। बैग में ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, वोटर आईडी व क्रेडिट कार्ड था। बैग में आठ हजार रुपये भी थे, काफी तलाश करने के बाद भी नकदी और बैग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस नंबर 3
आरक्षित डिब्बे में चढ़ते समय बैग से निकाला पर्स
रेवाड़ी से दिल्ली जा रहे एक व्यक्ति के बैग से पर्स चोरी हो गया। इसमें नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस को दी शिकायत में पीयूष शर्मा ने बताया कि वह बहन के साथ रेवाड़ी से दिल्ली जा रहा था। स्लीपर कोच में सीट आरक्षित थी। जब वह ट्रेन में चढ़ रहे थे तो बैग से उसका पर्स चोरी कर लिया। इसमें आधार, डीएल, आरसी, पैन, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नकद 5000 रुपये थे। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


केस नंबर 4
पैसेंजर ट्रेन में महिला की सोने की चेन चोरी
हिसार-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में एक महिला के साथ धक्कामुक्की कर सोने की चेन और नकदी छीन ली। इसकी जीआरपी को शिकायत दी गई है। शिकायत में सोनिका ने बताया कि वह आठ दिसंबर को हिसार-दिल्ली पैसेंजर में सफर कर रही थी। जब वह रेवाड़ी स्टेशन पर चढ़ रही थी तो दो अज्ञात महिलाओं ने धक्कामुक्की की। उसमें से एक ने सोने की चेन झपट ली। वहीं दूसरी महिला ने पर्स से 1500 रुपये निकाल लिए। जिसमें जरूरी दस्तावेज भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed