फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   thief, stolen, jwelry, cash, police, case,

चोरों ने आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ

Wed, 25 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव छिलरो में मंगलवार रात्रि को अज्ञात चोर भूतपूर्व सैनिक सभा चंद के घर से लाखों रुपये के आभूषण व नगदी चुरा ले गए। परिवार सदस्य जब सुबह उठे तो देखा कि साथ वाले मकान का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर सामान भी बिखरा पड़ा है। इसके बाद  सभा चंद ने इसकी सूचना निजामपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर निजामपुर चौकी के एएसआई सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सभा चन्द ने बताया कि मगंलवार को परिवार में कुआं पूजन का कार्यक्रम था जिसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे सभी सदस्य घर वापस आकर सो गए। सुबह जब उठकर देखा तो एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। पुलिस की मौजूदगी पर सामान की तलाशी ली गई तो सोने की चार चूड़ी, एक मंगलसूत्र, 2 जोड़ी झूमके, 6 अंगूठी, चांदी एक जोड़ी कड़ी, एक तागड़ी, दो जोड़ी पाजेब व 75 हजार रुपये नगदी गायब मिली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed