फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There will be no shortage of oxygen in the civil hospital, a plant of 1000 LPM capacity started

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन की नहीं होगी किल्लत, एक हजार एलपीएम क्षमता का प्लांट शुरू

Fri, 23 May 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 23 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of oxygen in the civil hospital, a plant of 1000 LPM capacity started
फोटो संख्या:62- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में बने ऑ​क्सिजन  प्लांट में रखे सेलेंडर--संवाद
महेंद्रगढ़। अब नागरिक अस्पताल को ऑक्सीजन के लिए निजी प्लांट का सहारा नहीं लेना पड़गा। नागरिक अस्पताल में एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का प्लांट हाल ही में शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के सभी वार्डों में ऑक्सीजन की पाइप लाइन बिछा दी गई है। आपातकालीन वार्ड व ओटी में सीधे प्लांट से लाइन के सहारे आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब जरूरत के अनुसार नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन का उपयोग किया जा सकेगा। बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना की पहली व 2021 में दूसरी लहर के दौरान क्षेत्र के लोग दर-दर भटकने को मजबूर हुए थे। इस दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते अनेक कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत भी हुई थी।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की घोषणा की थी। वर्ष 2022 में इसके लिए 53 फिट लंबा व 16 फिट चौड़ाई में 1000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया गया था। पहले ऑक्सीजन की आपूर्ति भी निजी एजेंसियों के सहारे चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से शुरू किया जा चुका है। सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार पाइप लाइनों से आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी। - डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ जिला महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:62- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में बने ऑक्सिजन  प्लांट में रखे सेलेंडर--संवाद

फोटो संख्या:62- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में बने ऑक्सिजन  प्लांट में रखे सेलेंडर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed