{"_id":"69a5d736567b0d28dd0f8e9c","slug":"there-will-be-no-mercy-for-hooligans-on-holipolice-will-be-on-alert-strict-vigil-will-be-maintained-at-every-nook-and-corner-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136775-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं...पुलिस मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर रहेगी कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं...पुलिस मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर रहेगी कड़ी नजर
विज्ञापन
नारनौल। होली के मौके पर सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सभी धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश हैं। साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर 19 विशेष नाके लगाए गए हैं।
वहीं पीसीआर, ईआरवी और राइडर्स को निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और जहां भी होलिका दहन होगा वहां कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होने वाले मेलों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सभी जिलावासियों को रंगों के पावन पर्व होली और धुलंडी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा होली और धुलंडी के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
त्योहार की आड़ में असामाजिक तत्वों या शराबियों द्वारा कोई अनैतिक कार्य न किया जाए और पुरानी रंजिश निकालने जैसी घटनाओं को रोका जा सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग लगाने या होली खेलने के लिए मजबूर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राजमार्गों से गुजरने वाले वाहनों पर पानी के गुब्बारे या अन्य चीजें फेंकने की घटनाओं को रोकने के लिए गांवों के पास विशेष पैट्रोलिंग की जाएगी।
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बाजारों में पैदल गश्त के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता के लिए पुलिस बल रिजर्व रखा गया है।