फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was no electricity in 11 villages, people gasped

Mahendragarh-Narnaul News: 11 गांवों की बिजली रही गुल, लोग हांफे

Sun, 28 Apr 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity in 11 villages, people gasped
महेंद्रगढ़। 33 केवी पावर हाउस बवानिया के करीब 11 गांवों की बिजली के ब्रेकडाउन से 16 घंटे बिजली बाधित रही। शुक्रवार की रात को 16 घंटे बिजली नहीं आने की वजह ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अजीत, अशोक, रतिपाल, बाबुलाल, अजय, संदीप, राजेंद्र, लालचंद ने बताया कि बार-बार बिजली विभाग को फोन से सूचना देने के बाद भी अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम खराब होते हुए बवानिया पावर हाउस से चलने वाले गांवों की बिजली ब्रेक डाउन हो जाती है। पहले भी कई बार घंटों तक बिजली ब्रेक डाउन रहती है। बवानिया पावर हाउस से 11 गांव बवानिया, गागड़वास, बचीनी, चितलांग, हरनाथ की नांगल, खेड़ा, सुरजनवास, मेघनवास, बुचौली, डुलाना देवास के ग्रामीणों ने अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन


खराब मौसम होते ही बवानिया पावर हाउस की कई घंटों ब्रेक डाउन होती है। शुक्रवार को भी 16 घंटे लाइन ब्रेक डाउन रही। इसको लेकर अधिकारियों को कई बार सूचना दे चुके हैं।
विज्ञापन

-रामनिवास पाटोदा, सुरजनवास

16 घंटे लाइट नहीं होने की वजह से इन्वर्टर भी बंद हो गए। लाइट नहीं होने से बच्चे व बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
-सुधीर, खेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed