फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was happiness in the house, there was happiness in the house.

Mahendragarh-Narnaul News: घर में नाैकरी आई, खुशियां छाई

Sat, 19 Oct 2024 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was happiness in the house, there was happiness in the house.
महेंद्रगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वीरवार देर शाम ग्रुप सी और डी का परीक्षा परिणाम ने क्षेत्र में खुशी का माहौल बना दिया। बिना पर्ची व बिना खर्ची रोजगार मिलने से युवाओं में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गरीब, किसान, सब्जी बेचने वाले व साधारण परिवारों के युवाओं ने सफलता हासिल कर परिवारों के सपनों को भी पूरा कर दिया है। महेंद्रगढ़ जिले से करीब 1980 युवाओं का ग्रुप सी और डी में होने से युवाओं में खुशी की लहर है। युवाओं का कहना है कि प्रदेश सरकार ने अपने किए हुए वायदे को निभाया है। बिना किसी भेदभाव के योग्य युवाओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन

-------------
- सब्जी विक्रेता का एक बेटा बना क्लर्क, दूसरा पुलिसकर्मी
महेंद्रगढ़ में सब्जी विक्रेता संतोष कुमार योगी के दोनों बेटों को रोजगार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों बेटे पढ़ाई के साथ-साथ पिता के साथ रेहड़ी पर सब्जी बेचने में सहयोग किया। दिन में दोनों भाई हेमंत व पप्पु उर्फ विकास योगी अपने पिता के साथ शहर में सब्जी बेचते थे। उसी समय कुछ समय मिलता अपनी पढ़ाई करते थे। वहीं, रात में आठ घंटे पढ़ाई करते थे। संतोष कुमार योगी के एक बेटे हेमंत का चयन क्लर्क व दूसरे बेटे पप्पु उर्फ विकास योगी का हरियाणा पुलिस ने कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

---------------
- किसान का बेटा बना पटवारी
गांव सीगड़ा निवासी किसान के पुत्र अतुल का पटवारी में चयन होने पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। किसान जसबीर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका लड़का अतुल का पटवारी के पद पर चयन हुआ है। वीरवार देर शाम को जैसे ही एचएसएससी की ओर से ग्रुप सी व डी का परीक्षा परिणाम जारी हुआ, परिवार में खुशी का माहौल बन गया। उसका लड़के का चयन पटवारी पद पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
- दुकानदार का बेटा बना पुलिसकर्मी
गांव झगडौली निवासी प्रशांत का हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ है। प्रशांत का पिता कप्तान सिंह दुकानदार है। प्रशांत अपने पिता के साथ दुकान पर सहयोग के साथ-साथ पढ़ाई भी करता था। रात के समय भी अपनी पढ़ाई करता था। पिता कप्तान सिंह ने बताया कि प्रशांत ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल कर परिवार का गौरव बढ़ाया है। अधिकांश परीक्षाओं के परिणामों पर रोक लगा दी जाती थी लेकिन इस बार केवल योग्य युवाओं को ही रोजगार मिला है।
---------------
- किसान का बेटा बना क्लर्क
गांव दौंगड़ा निवासी सत्यपाल के बेटे आशीष का क्लर्क के पद पर चयन हुआ है। सत्यपाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार को हरियाणा चयन आयोग ने ग्रुप सी व डी का परीक्षा परिणाम जारी किया तो उसके बेटे आशीष का र्क्लक सूची में नाम आया है। क्लर्क पद पर चयन होने पर खुशी का माहौल है। बेटा आशीष दिन-रात मेहनत करता था।

---------------
- पिता के साथ खेतों में किया काम अब बना पुलिसकर्मी
गांव दौंगड़ा निवासी सुमित का हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है। चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। वह अपने पिता सुनील के साथ खेतों में कार्य करता है। उसका चयन हरियाणा पुलिस ने कांस्टेबल पद पर हुआ है। सुमित का कहना है कि वह अपने पिता की मदद करने के साथ-साथ पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed