फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was a sense of intimacy in the waiting associated with letters that arrived late.

Mahendragarh-Narnaul News: देर से आती चिट्ठियों में था इंतजार का अपनापन

Fri, 09 Oct 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
There was a sense of intimacy in the waiting associated with letters that arrived late.
फोटो नंबर- 22लालचंद बोहरा, गांव- छिलरो
निजामपुर। मोबाइल और इंटरनेट के इस दौर में संदेश पलक झपकते ही सात समंदर पार पहुंच जाता है लेकिन एक वक्त वो भी था, जब सुख-दुख की एक खबर के लिए कई दिनों तक डाकिए की राह तकनी पड़ती थी।
विज्ञापन

10 पैसे का खुला पोस्टकार्ड और 25 पैसे का बंद लिफाफा ही अपनों से बात करने का सहारा थे। परदेस में बैठे बेटे घर पैसे भेजने के लिए मनीऑर्डर का सहारा लेते थे।
विज्ञापन

1999 के बाद आई दूरसंचार क्रांति ने पूरी तस्वीर ही बदल दी। अब डाक के थैले में निजी चिट्ठियां नहीं, बल्कि एटीएम कार्ड, आधार-पैन, सरकारी दस्तावेज और ऑनलाइन मंगाए गए पार्सल होते हैं। डाकिया तो वही है, मगर उसके झोले की दुनिया बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
1981 में सीआरपीएफ में भर्ती होने के बाद परिवार से जुड़े रहने का एकमात्र जरिया पोस्टकार्ड ही था। 10 पैसे के कार्ड पर ही मनीऑर्डर की जानकारी लिखकर पैसे भेजा करते थे। गांव में डाकिया आता तो घर में त्योहार जैसा माहौल बन जाता था।-संतराम, गांव घाटाशेर

...........
पहले चिट्ठियों में रिश्तों की गर्माहट होती थी और जवाब के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ता था। आज संदेश सेकंड में पहुंच जाता है लेकिन उस इंतजार और अपनेपन की कमी खलती है। अब डाक से चिट्ठी नहीं, सिर्फ दस्तावेज और सामान ही आते हैं।-लालचंद बोहरा, गांव छिलरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article