फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was a fight with the police who came to stop the DJ.

Mahendragarh-Narnaul News: डीजे बंद करवाने पहुंची पुलिस के साथ मारपीट

Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
There was a fight with the police who came to stop the DJ.
नारनौल, महेंद्रगढ़। गांव रघुनाथपुरा में कुआं पूजन के दौरान सोमवार देर रात डीजे बजाने से रोकने पर 10-15 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने 6 नामजद समेत 10-15 अन्य के खिलाफ शहर थाना नारनौल में केस दर्ज किया है। गश्त के दौरान पुलिस को गांव रघुनाथपुरा में डीजे की तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर काफी पुरुष व महिलाएं मौजूद थीं। एक गाड़ी में डीजे रखा हुआ था जो कि तेज आवाज में बज रहा था। पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों को मौखिक रूप से बताया कि डीजे बजाना रात 10 बजे से 6 बजे तक बजाना पूर्णत: प्रतिबंध है। रघुनाथपुरा निवासी संतलाल ने कहा कि उसके बेटे का कुआं पूजन है और यह डीजे रात भी तेज आवाज में ही बजेगा, जिसको समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन पवन, कपिल, राकेश व मंजू नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने नजदीक से क्रेन का इंतजाम किया। क्रेन चालक अनिल निवासी रघुनाथपुरा ने कहा कि यह उसके गांव के ही हैं और वह डीजे वाली गाड़ी को लेकर नहीं जाएगा। क्रेन चालक ने अन्य लोगों को भी उकसा दिया। इसके बाद सभी ने एक साथ पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। यह देख डीजे गाड़ी का चालक मौके से लेकर फरार हो गया। पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा करने वाले पवन, कपिल, राकेश व क्रेन चालक अनिल को काबू किया। पुलिस ने उक्त नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed