{"_id":"692896dc164e9c2679094c8e","slug":"there-is-no-ultrasound-facility-in-the-sub-civil-hospital-of-kanina-narnol-news-c-203-1-sroh1011-122002-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के उप नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के उप नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं
Thu, 27 Nov 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:85- उप नागरिक अस्पताल कनीना में ओपीड़ी के बाहर लगी मरीजों की भीड़---संवाद
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को महेंद्रगढ़ और नारनौल भेजा जा रहा है। वहीं महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था भी निजी लैबों के सहारे चल रही है। कनीना निवासी पूर्व पार्षद मोहन सिंह, मास्टर, कंवर सेन वशिष्ठ, महेश बोहरा, अनिल कुमार, सुशील यादव, देवेंद्र, दीपेश, महेंद्र, दीनदयाल ने बताया कि कनीना के उप नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा का न होना एक गंभीर समस्या बन चुका है।
लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का गृह विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद कनीना अस्पताल को नजरअंदाज किया जा रहा है।
अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 300 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं और लगभग 56 गांवों की आबादी इसी अस्पताल पर निर्भर है।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का गृह विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद कनीना अस्पताल को नजरअंदाज किया जा रहा है।
अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 300 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं और लगभग 56 गांवों की आबादी इसी अस्पताल पर निर्भर है।