फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no relief from traffic jam in the city, parking plan has not come to fruition

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में जाम से नहीं मिल रही निजात, धरातल पर नहीं उतरी पार्किंग की योजना

Mon, 09 Oct 2023 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from traffic jam in the city, parking plan has not come to fruition
बालाजी चौक पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगरपालिका के गठन के बाद बाद से ही शहर में एक भी स्थान पर पार्किंग की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। आए दिन बाजार में चार हजार से अधिक वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजारों में सुबह से शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
शहर में स्थायी पार्किंग के अभाव में लोग भी मनमाने स्थानों पर वाहन पार्किंग करने को मजबूर हैं, जिससे शहर की सड़कें सिमटकर रह जाती हैं। नगरपालिका गठन के बाद शहर में आबादी के साथ वाहनों की संख्या बढ़ गई है। पार्किंग के अभाव में वाहन चोरी होने का खतरा रहता है। नपा के गठन के बाद अभी तक के कार्यालय में अनेक बार पार्किंग की योजनाएं बनीं, लेकिन एक बार भी धरातल नहीं उतरी। नपा की पहली बैठक में पार्किंग के प्रस्ताव पर डीएमसी को भेजी थी, लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। पुलिस भी आए दिन वाहनों को गलत पार्किंग होने के कारण चालान कर रही है, लेकिन शहर में नपा द्वारा कहीं भी पार्किंग नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन


यह बोले लोग शहर में पार्किंग का अभाव है। उपभोक्ता वाहनों का दुकानों के सामने खड़ा कर गायब हो जाते हैं और उसके बाद एक-दो घंटे बाद आते हैं। इससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है और जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कपूर पटेल, दुकानदार।
शहर पार्किंग नहीं होने के कारण सब्जी मंडी रोड पर दुकानदार आपसी होड़ में दुकानों के सामने सामान लगा लेते हैं। उसके बाद वहां पर साधन भी खड़े हो जाते हैं। जिसके कारण वहां पर जाम लग जाता है। लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सीताराम सैनी, दुकानदार।
शहर में पार्किंग का होना बहुत जरूरी है। पार्किंग होगी तो लोग पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करेंगे। इससे दुकानदारों को भी परेशानी नहीं होगी और वाहन चालकों को भी। इसके साथ-साथ जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।


- कृष्ण जांगड़ा, दुकानदार।
शहर में साधनों की पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानदार व उपभोक्ता परेशान हैं। अगर पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो बड़े वाहनों को पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा और जाम की स्थित नहीं बनेगी। उन्होंने नपा प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
- महेश सैनी, दुकानदार।
डीएमसी की मंजूरी मिलते ही पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। पुराने किले के पास पार्किंग बनाने की योजना है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
- रमेश सैनी, चेयरमैन नपा महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed