{"_id":"631399b5232aff14337ff97e","slug":"there-is-no-parking-system-in-the-city-where-the-vehicles-parked-cause-jams-narnol-news-rtk657001585","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, जहां-तहां खड़े वाहनों से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, जहां-तहां खड़े वाहनों से लगता है जाम
विज्ञापन
फोटो नंबर 04---महेद्रगढ़ रोड पर निजी क्लिनिक के सामने रोड़ पर खड़ी बाइक । संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। शहर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन जाम लगता है जिससे आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां खरीदारी करने के लिए जिले के लोगों के अलावा राजस्थान के लोग भी आते हैं। पार्किंग न होने से खरीदार और व्यापारी अपने दोपहिया, चारपहिया वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा करते हैं जिससे जाम लगता है।
शहर की आबादी सवा लाख है। कुल 31 वार्ड हैं। शहर में 70 शोरूम, 25 निजी अस्पताल और पांच हजार छोटी-बड़ी दुकानें हैं। इसके बाद भी शहर में एक भी पार्किंग नहीं है। नारनौल की सीमा से राजस्थान शुरू हो जाता है। करीब 50 किलोमीटर क्षेत्रफल के लोग यहां बाजार करने आते हैं। राजस्थान के नीम का थाना, बहरोड, खेतड़ी समेत 150 गांवों के लोग यहां खरीदारी करते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं। पार्किंग स्थल नहीं होने से दुकानदारों एवं ग्राहकों को बाहर अपने वाहनों को दुकानों के सामने सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में आवागमन बाधित होने जाम की स्थिति बन जाती है। इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है। इसलिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में आसपास के गांवों सहित शहरवासी बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान काटती है।
-
बाक्स:
कॉमर्शियल भवनों में भी पार्किंग की सुविधा नहीं
शहर में 100 से अधिक फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े तथा अन्य वस्तुओं के बड़े-बड़े शोरूम हैं। इसके अलावा लगभग 10 से अधिक बैंक, दो दर्जन से अधिक निजी अस्पताल तथा अनेक शिक्षण संस्थान हैं। इनमें किसी के पास भी अपनी स्वयं की पार्किंग नहीं है। खास बात यह है कि इन भवनों के मानचित्र भी नगर परिषद से पास हो गए हैं। नियमानुसार कॉमर्शियल भवन पार्किंग के बिना पास नहीं हो सकता। नगर परिषद के अधिकारियों ने आज तक न तो इनको मौके पर जाकर जांच की और न ही किसी को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
-
यह होती हैं समस्याएं
- सड़कों पर रोजाना लगता है जाम
- बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को खड़ा करने में आती हैं दिक्कतें
- अक्सर होती हैं वाहन चोरी की घटनाएं
- वाहन से हो जाता है सामान चोरी
- वाहनों को खड़ा करने के दौरान अक्सर होता है विवाद
-
शहर में चितवन वाटिका और नगर परिषद भवन परिसर में पार्किंग बनाने की योजना है। इनका कार्य तकनीकी कारणों से लंबित है। जल्द ही पार्किंग के लिए कोई योजना बनाई जाएगी। - सुमन लता, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नारनौल।