फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no bus service from Satnali to Chandigarh and Khatu Dham

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से चंडीगढ़ और खाटू धाम के लिए नहीं है बस सेवा

Fri, 08 Nov 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
There is no bus service from Satnali to Chandigarh and Khatu Dham
फोटो संख्या:56- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बस--संवाद
सतनाली। सतनाली बस स्टैंड से चंडीगढ़ व खाटू श्याम धाम के लिए कोई बस सेवा नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सतनाली से प्रतिदिन औसतन दो हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए महेंद्रगढ़, दादरी व लुहारू जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा धार्मिक स्थल खाटू श्याम के लिए भी कोई बस सेवा नहीं है। दो वर्ष सतनाली कस्बावासियों के मांग के अनुसार रोडवेज विभाग ने बस सेवा शुरू की थी लेकिन पांच माह बाद ही उसे बंद कर दिया गया। उसके बाद से धार्मिक स्थल के लिए कोई बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन

सतनाली क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करके लिए जाते है। सतनाली क्षेत्र लोगों ने सतनाली से चंडीगढ़ व सतनाली से वाया बुहाना, सिंघाणा होते हुए खाटू श्याम के लिए बस चलाने की मांग कई बार मांग उठा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई बस सेवा शुरू नहीं हुई है। ये दाेनों बस सेवा शुरू होने से सतनाली क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पिछले वर्ष रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा के समक्ष सतनाली से चंडीगढ़ व धार्मिक स्थल खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी। लेकिन अभी तक रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई रुचि नहीं दिखाई है। इन दोनों को जल्द से जल्द चलाने की मांग की।
--- डॉ. दिवान सिंह शेखावत, सतनाली
------------------
सतनाली क्षेत्र के लोगों की काफी वर्षों से पुरानी मांग है। सतनाली से चंडीगढ़ व सतनाली से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू होनी चाहिए। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पडे़।

--- सवाई सिंह राठोड़, सतनाली
----------------
सतनाली क्षेत्र से धार्मिक स्थल खाटू श्याम के लिए हजारों लोग जाते है। विभाग को यात्रियों की परेशानी को देखते हुए खाटू श्याम के बस चलाई जाए ताकि खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। साथ ही चंडीगढ़ के लिए भी यहां से बस सेवा शुरू करनी चाहिए।
--- आजाद सिंह पूनिया, सुरेहती जाखल
-----------------
क्षेत्र से चड़ीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। सतनाली क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए महेंद्रगढ़, दादरी, लुहारू जाना पड़ता है। इससे लोगों के समय एवं धन की बर्बादी हो रही है। राज्य परिवहन के अधिकारियों से कई बार मांग कर चुके हैं।

--- डाॅ. अभिषेक शर्मा, डिगरोता
-------------

चंडीगढ़ व खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए क्षेत्र के लोगों की तरफ से कोई पत्र नहीं मिला है। लोगों की तरफ से पत्र मिलता है तो महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
--- विकास कुमार, अड्डा इंचार्ज, सतनाली बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed