फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is hope of relief among the shopkeepers, the CTP of the Urban Bodies Department, who arrived from Chandigarh, took the record of Tahbazari from the municipality

दुकानदारों में राहत की जग उम्मीद, चंडीगढ़ से पहुंचे शहरी निकाय विभाग के सीटीपी ने लिया नपा से तहबाजारी का रिकार्ड

Fri, 08 Apr 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
There is hope of relief among the shopkeepers, the CTP of the Urban Bodies Department, who arrived from Chandigarh, took the record of Tahbazari from the municipality
पिछले 31 मार्च को रेलवे रोड पर तोड़ी गई दुकानों एवं खोखा व्यापारियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को निदेशक कार्यालय चंडीगढ़ से पहुंचे शहरी निकाय विभाग के सीटीपी (चीफ टाउन प्लानर) व डीएमसी ने पहुंचकर नगरपालिका कार्यालय में बैठक कर दुकानों का रिकॉर्ड खंगाला। सुबह दस बजे सीटीपी जे वारश्नेय, डीएमसी जेके आभार, एसडीएम दिनेश कुमार, नपा सचिव प्रदीप यादव की नपा कार्यालय में बैठक हुई।
विज्ञापन

सीटीपी ने नगरपालिका पहुंचकर पालिका प्रशासक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर दुकानदारों का तहबाजारी से संबंधित रिकार्ड खंगाला। शहर के रेलवे रोड पर तोड़ी गई दुकानों एवं खोखा व्यापारियों की बातों में कितनी सच्चाई है इसके लिए पालिका से संबंधित दस्तावेज वे अपने साथ ले गए। पालिका में बैठक के बाद नगर आयुक्त जेके आभारी व एसडीएम दिनेश कुमार दुकानदारों के धरना स्थल पर पहुंचे तथा व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका से मिले दस्तावेजों के आधार पर तय किया जाएगा कि उनकी दुकानों का प्रावधान हो सकता है या नहीं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि स्थानीय निकाय के अधिकारी सीएम के निर्देश पर ही महेंद्रगढ़ पहुंचे थे। रिकार्ड उपलब्ध होने के बाद ही व्यापारियों सीएम दरबार द्वारा व्यापारियों के लिए कोई आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने उठाई मांग
दुकानदारों ने डीएमसी जेके आभीर से मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्या का स्थाई समाधान नहीं होने तक रेलवे रोड पर ही अस्थाई रूप से खोखे रखने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए। स्थाई समाधान होने पर वे नगर पालिका द्वारा तय शुल्क जमा कर नियमानुसार वह शुल्क भरने को तैयार हैं। सरकार व स्थानीय निकाय विभाग उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करे ताकि वे अपने परिवार की रोजीरोटी चला सकें। इस अवसर पर राधेश्याम सैनी, सतीश, दयाराम चौहान, ओमप्रकाश, दीपक यादव, नरेश, जगराम सैनी, सुंदर, गणेशीलाल व नित्यानंद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

पूर्व शिक्षामंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात:
पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने वीरवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर महेंद्रगढ़ प्रशासन द्वारा तोड़े गए खोखे एवं दुकानों के मामले में चिंता व्यक्त करते हुए इस मामले की गहनता से जांच करवाने की मांग की। प्रो. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इस मामले की जांच करवा जो भी अधिकारी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed