{"_id":"66f44b115bedae9fb80c437e","slug":"there-is-a-fear-of-accidents-due-to-lack-of-safety-wall-on-the-drain-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116497-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नाले पर सेफ्टी दीवार न होने से बना रहता है हादसों का भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नाले पर सेफ्टी दीवार न होने से बना रहता है हादसों का भय
Wed, 25 Sep 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली-बहरोड़ मार्ग पर स्थित गांव बिहाली में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पर सेफ्टी दीवार नहीं होने से हादसे होने का भय बना हुआ है।
गांव के निवासी रामदेव, नवीन, मोनू, सोनू, राजकुमार पंच, भोपाल व हवासिंह आदि का कहना है कि यह सड़क राजस्थान की सीमा से जुड़ा है। वहीं नाला भी गांव के मुख्य मार्ग के साथ बना हुआ है, जिस पर काफी वाहनों का आवागमन रहता है, लेकिन सड़क पर सेफ्टी दीवार नहीं होने के कारण हादसे होने का भय बना हुआ है।
गांव निवासी तो इस समस्या से अवगत है, वह तो अपना बचाव कर लेते हैं, लेकिन अनजान वाहन चालकों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। बताया जाता है कि कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
सरपंच प्रतिनिधि सीताराम यादव से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कार्य लोक निर्माण विभाग का है जिसको कई बार अवगत करा दिया गया है। विभाग को चाहिए कि समय रहते नाले के दोनों और सेफ्टी दीवार बनाए ताकि हादसों का भय खत्म हो सके।