फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is a clamor for giving jobs to the employees removed from the irrigation department.

Mahendragarh-Narnaul News: सिंचाई विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को नौकरी देने की भरी हुंकार

Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is a clamor for giving jobs to the employees removed from the irrigation department.
फोटो नंबर- 05लंबित मांगो को लेकर बैठक करते कर्मचारी। स्रोत-संगठन
नारनौल। सिंचाई विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी लगाने के लिए कर्मचारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

बुधवार को ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की बैठक राज्य उपप्रधान सुभाष यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंच संचालन पवन कुमार ने किया। वहीं ब्रांच प्रधान दीपक शाण्डिल्य ने कहा कि बैठक मुख्य एजेंडा सिंचाई विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लिया जाए।
कोरोना काल का 18 महीने का बकाया एरियर का भुगतान, एलटीसी का भुगतान किया जाए। वहीं कर्मचारियों का बकाया वेतन किया जाए। इस मीटिंग में राज्य उपप्रधान सुभाष यादव ने कहा कि काफी समय से कर्मचारियों की जायज मांगे लंबित हैं। इसमें मुख्य पुरानी पेंशन बहाल करना, कौशल रोजगार को भंग करना, पुरानी एक्सग्रेसिया पॉलिसी बहाल करना, निजीकरण पर रोक लगाना इत्यादि है। इन मांगो के लिए राज्य कार्यकारिणी के प्रस्तावित प्रोग्राम के अनुसार 15 फरवरी से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों विभाग के मंत्रियों के आवास का घेराव किया जाएगा। यदि सरकार द्वारा समय कर्मचारियों की जायज मांगे नहीं मानी तो यूनियन हरियाणा कर्मचारी महासंघ को आंदोलन का सहारा लेना पडे़गा। इस अवसर पर मनोज शर्मा, पवन सैनी, प्रेम फिटर, शेखर सैन, नरेश, पवन जांगडा, भूपसिंह, सतीष, भजन लाल, राकेश शर्मा, कृष्णकांत, सुनिल, जयसिंह, गोपीराम, मेगराज, मुकेश, सीताराम, राजेश शर्मा, जिले सिंह, राजेश, सुरेन्द्र सिंह सरदार, विजय सिंह, मोहन लाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed