फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There have been more than 15 incidents of cyber fraud in two months, mostly in the hands of the police

दो महीने में हो चुकी हैं साइबर ठगी की 15 से अधिक वारदात, ज्यादातर में पुलिस के हाथ खाली

Tue, 18 Jan 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
There have been more than 15 incidents of cyber fraud in two months, mostly in the hands of the police
साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले दो महीने में जिले में 15 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। साइबर ठग लोगों को 10 लाख 81 हजार 905 रुपये का नुकसान कर चुके हैं। सबसे अधिक ठगी आजनगर निवासी कुलदीप के साथ 2 लाख 75 हजार रुपये की हुई। इसके अलावा राजपाल निवासी करीरा के साथ एक लाख एक हजार रुपये, महेंद्रगढ़ अनाज मंडी निवासी गौरव के साथ एक लाख 34 हजार 981 तथा नांगल चौधरी वार्ड 12 के निवासी सुमित मित्तल के साथ 99 हजार रुपये की ठगी हो चुुकी है। अभी तक पुलिस एकाध मामले को छोड़ दें तो अन्य में गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। जिला पुलिस की ओर से समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी लोग ठगों के जाल में फंस जा रहे हैं। इन दो महीने में पुलिस की ओर से कुछ आरोपियों को ही गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन

नारनौल
तारीख राशि (रुपयों में)
10 दिसंबर - 2 लाख 75 हजार
12 दिसंबर - 20 हजार
07 जनवरी - 50 हजार
09 जनवरी - 67 हजार
17 जनवरी - 63 हजार
महेंद्रगढ़
तारीख - राशि
1 नवंबर - 53 हजार 910 रुपये
5 नवंबर - 01 लाख 34 हजार 821 रुपये
4 जनवरी - 40 हजार रुपये
कनीना।
तारीख राशि
18 नवंबर - 30 हजार रुपये
10 दिसंबर - एक लाख एक हजार रुपये
03 जनवरी - 20 हजार रुपये
अटेली
तारीख राशि
26 नवंबर - 58 हजार रुपये
30 नवंबर - 17 हजार 685 रुपये
11 दिसंबर - 36 हजार 500 रुपये
नांगल चौधरी
तारीख राशि
7 दिसंबर - 31 हजार रुपये
7 दिसंबर - 99 हजार रुपये
7 दिसंबर - 24,989 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed