{"_id":"6744ce2e6820d8d58d0da924","slug":"there-are-no-cat-eyes-or-reflectors-on-the-roads-people-will-face-problems-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113478-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़को पर न कैट आई न रिफ्लेक्टर, लोगों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़को पर न कैट आई न रिफ्लेक्टर, लोगों को होगी परेशानी
Tue, 26 Nov 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटोसंख्या:72 महेंद्रगढ़ से सतनाली मार्ग पर नहीं कैट आई व रिफ्लेटर--संवाद
महेंद्रगढ़। क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और स्टेट हाईवे 148 बी पर कैट आई और रिफ्लेक्टर की व्यवस्था न होने से सड़क हादसों का खतरा मंडराता रहता है। सर्दियों में कोहरे के दौरान सफेद पट्टियों और रिफ्लेक्टर की मदद से वाहन चालकों को रास्ता आसानी से दिखाई देता है, लेकिन इनकी अनुपस्थिति वाहन चलाने को खतरनाक बना रही है।
महेंद्रगढ़ जिले की अधिकांश प्रमुख सड़कों पर कैट आई और रिफ्लेक्टर की व्यवस्था नहीं है। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी जाने वाले मार्ग पर यह सुविधा नहीं है, जो कि दिल्ली और गुरुग्राम की ओर जाने वालों के लिए एक प्रमुख मार्ग है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़-अटेली रोड और महेंद्रगढ़-सतनाली रोड पर भी यह व्यवस्था नदारद है। इन सड़कों से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के निवासी और नारनौल जाने वाले यात्री शामिल हैं।
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और कोहरा बढ़ने के साथ वाहन चालकों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। सड़क पर सफेद पट्टी, कैट आई और रिफ्लेक्टर न होने से रात और कोहरे के समय सड़क का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। कैट आई और रिफ्लेक्टर का उपयोग सड़क को चिह्नित करने और वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के लिए किया जाता है। इनके अभाव में विशेषकर रात के समय और घने कोहरे के दौरान वाहनों के आपस में टकराने, सड़क से फिसलने और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
वर्जन...
क्षेत्र के मुख्य सड़कों पर कैट आई और रिफ्लेक्टर नहीं है। वहां पर जल्द ही लगवा दिया जाएगा। ताकि लोगों को सदियों के मौसम में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।-अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़