{"_id":"664d012c06a3d7add9093854","slug":"their-bus-accident-justice-mahapanchayat-warned-of-agitation-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109624-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उन्हाणी बस हादसा.. न्याय महापंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उन्हाणी बस हादसा.. न्याय महापंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी
Wed, 22 May 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 22 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 61 उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना को ज्ञापन सौंपते धरनारत ग्रामीण---संवाद
कनीना (महेंद्रगढ़)। उन्हाणी गांव पास हुए स्कूल बस हादसे में पीड़ित परिवारों को न्याय की मांग को लेकर उपमंडल अधिकारी कार्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी धरना दिया। सरकार व जिला प्रशासन द्वारा की जा रही देरी के खिलाफ पीड़ित परिजनों के साथ न्याय महापंचायत के सदस्य भी धरने में शामिल हुए। इसमें आस-पास के कई गांव से पहुंचे लोगों ने न्याय दिलाने की मांग की। धरने का नेतृत्व समाजसेवी ठाकुर अतरलाल ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए सर्व समाज मंच के अध्यक्ष राधेश्याम गोमला, रतन सिंह चेयरमैन, संदीप यादव, राजीव यादव, संजय शर्मा, महेश सिंह, सरपंच पंकज कुमार ने कहा कि हादसे को हुए 41 दिन हो गए हैं। राज्य सरकार व जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों की मांगों को पूरा करने में देरी कर न्याय में बाधक बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन ने तत्काल आरोपी स्कूल निदेशक सुभाष को गिरफ्तार कर शेष मांगों को पूरा नहीं किया तो न्याय महापंचायत बड़ा आंदोलन करेगी। पीड़ित परिजनों का प्रतिनिधिमंडल 23 मई को पाली में प्रधानमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
धरने के बाद मुख्यमंत्री व जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना सुरेंद्र सिंह को सौंपा। इस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेकर व उपायुक्त से मिलकर पीड़ित परिजनों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजबीर, पंकज सरपंच खेड़ी, रामधारी शर्मा, विजय कुमार, लालचंद, मीर सिंह, विक्रम पंच, सुनील पंच, सागरमल आदि लोग मौजूद रहे।