{"_id":"665a287c482b1df0c606dbe4","slug":"theft-of-jewelery-and-cash-by-breaking-the-lock-of-the-house-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109787-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी
Sat, 01 Jun 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहर की शिव काॅलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर चोर आभूषण व नकदी समेट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मालड़ा सराय निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह शिव कालोनी महेंद्रगढ़ दीप अपार्टमेंट के पास किराये के मकान में रहता है। बच्चों की स्कूल छुट्टी होने के कारण वह बच्चों के साथ अपने गांव मालड़ा सराय गया हुआ था तथा मकान मालिक भी सीकर बच्चों के साथ रहता है। इसलिए मकान खाली था तथा उस पर ताला लगा रखा था। वीरवार को मकान के पड़ोसी ने ताले टूटे होने की सूचना दी। जांच करने पर पता चला कि 29 मई को दोपहर में अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं 32 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। साथ ही एक कमरे में मकान मालिक का समान था उसका भी ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना के बाद शहर थाना टीम ने पहुंचकर मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।