{"_id":"dc84c22ad8e681a50a3a49dfa681813c","slug":"theft-from-computer-lab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की लैब से कंप्यूटर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की लैब से कंप्यूटर चोरी
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल चौधरी की लैब से कंप्यूटर और अन्य उपकरण चोरी हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।प्राचार्य ओमप्रकाश मोरवाल ने बताया कि स्कूल की रखवाली के लिए चौकीदार नियुक्त है। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होने के कारण चौकीदार दवाई लेकर कमरे में सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने सेंधमारी कर दी। लैब में घुसने के लिए उन्होंने दरवाजा तोड़ा है।
विज्ञापन
इसके बाद आठ सीपीयू, 7 एलसीडी, एक एलइडी, 10 की बोर्ड, पांच माउस लेकर फरार हो गए। चौकीदार ने सुबह करीब 7 बजे विभिन्न कमरों का जायजा लिया। लैब का दरवाजा टूटा हुआ मिलने पर, तुरंत प्राचार्य को सूचित किया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस में दर्ज करवाई। अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मबीर, कर्णसिंह उप निरीक्षक ने स्थिति का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल आते समय छठी कक्षा के छात्र को जर्जर मकान के नजदीक केबल पड़ी मिली। यह केबल कंप्यूटरों के साथ चुराई गई गई।
विज्ञापन
बच्चे को साथ लेकर पुलिस करीब आधा दर्जन खंडहर मकानों को खंगाला। इस दौरान गली में एक और केबल पड़ी हुई मिली। विभिन्न उपकरण की बरामदी के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। गौरतलब है कि पिछले साल भी दर्जनों स्कूलों में कंप्यूटर चोरी हुए थे। सुराग मिलने पर पुलिस ने कुछ चोरों को गिरफ्तार किया। जिनसे कई स्कूलों के कंप्यूटर बरामद हुए थे।
विज्ञापन
मामले की छानबीन जारी
कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी मामले की छानबीन करने में जुट गए। वारदात को ट्रेस कर लिया जाएगा।