फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theft by breaking the lock of a closed house

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 25 Nov 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of a closed house
चोरी के बाद मकान में बिखरा सामान। संवाद - फोटो : Narnol
यादव धर्मशाला के समीप फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान के शीशे भी तोड़ दिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दौंगली निवासी फूल सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा मुकेश कुमार पानीपत में नौकरी करता है। फ्रेंड्स कॉलोनी में उसका तीन मंजिला मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर को उसने एक व्यक्ति को किराये पर दिया था। वर्ष 2018 से उसके साथ मकान खाली करवाने को लेकर केस चल रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल पर बने कमरे व रसोई उसके कब्जे में है और उसमें इनवर्टर, डबल बैटरी व घर का सामान रखा हुआ था। दूसरी मंजिल की छत पर सोलर प्लेट लगाई हुई थीं। गत 19 नवंबर को वह मकान पर आया था और देखभाल करके चला गया था। ग्राउंड फ्लोर व प्रथम तल पर मनीष फौजदार द्वारा लगाए हुए ताले लगे हुए थे, जबकि हमारी दूसरी मंजिल पर बने मकान में सारा सामान यथा स्थिति रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि नल की टोंटी उतार लेने पर पानी जब बाहर गली में भर गया तो पड़ोसी ने उसे फोन पर सूचित किया। जिस पर 24 नवंबर को मकान की देखभाल के लिए आया तो पाया कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था। जबकि ग्राउंड फ्लोर का ताला टूटा हुआ था। नल की टोंटी गायब थी। वाशबेसिन भी टूटा हुआ था। दूसरी मंजिल पर लगे इनवर्टर व बैटरी भी नहीं मिली। घर का सारा सामान बिस्तर वगैरा छिन्न-भिन्न बिखरे पड़े थे तथा चोरों ने वहां से एलईडी आदि सामान चुरा लिया। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से कर जांच चोरों को पकड़ने तथा दोषियों के दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed