फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The youth said the budget is commendable for jobs, industry and startups.

Mahendragarh-Narnaul News: युवा वर्ग ने बजट को बताया नौकरी, उद्योग व स्टार्टअप के लिए सराहनीय

Tue, 23 Jul 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
The youth said the budget is commendable for jobs, industry and startups.
फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अ​ध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए आम बजट को लेकर विभिन्न वर्गों ने अपने हिसाब से बजट का आंकलन किया है। इस बार बजट में विशेषकर गरीब, महिला, युवा और किसानों पर अधिक ध्यान दिया गया है। रोजगार, कौशल को लेकर युवा वर्ग पर विशेष प्रावधान रखने से यह वर्ग भी बजट को संतुष्टिजनक मान रहा है। वहीं किसान वर्ग के लिए प्राकृतिक खेती सहित विशेष ध्यान देने से यह वर्ग भी बजट को राहत वाला बजट मान रहा है। रोजगार व नौकरियों, उद्योगों और स्टार्टअप के लिए बड़ी घोषणाएं होने से युवा व उद्यमी वर्ग भी संतुष्ट नजर आ रहा है। केंद्र सरकार के बजट को लेकर हर वर्ग ने अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी है। मोबाइल पर कस्टम ड्यूटी कम होने से कीमतों में गिरावट को हर वर्ग राहत मान रहा है।
विज्ञापन

बजट में महिलाओं के विकास के लिए तीन लाख करोड़ का आवंटन किया है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा की है। इससे गरीबों को आवास खरीदने के दौरान रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प ड्यूटी पर बड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

-राजेश देवी, गृहणी, वार्ड नंबर एक अनाज मंडी
बजट में विशेषकर युवा वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। ऐसे युवा जिन्होंने किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं लिया है और उन्हें किसी देश के किसी भी संस्था में प्रवेश के लिए एजुकेशन लोन मिलेगा। इसका तीन प्रतिशत पैसा सरकार देगी। ई वाउचर्स की व्यवस्था करेगी जो हर साल करीब एक लाख छात्रों को दिए जाएंगे। स्वरोजगार के लिए युवा अब 20 लाख रुपये तक का मुद्रा लोन ले सकेंगे, जिससे मध्यम परिवारों पर शिक्षा के कारण पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कनुप्रिया, छात्रा
बजट में महिलाओं पर खास फोकस रखा गया और कई तरह की घोषणा की गई हैं। महिलाओं को नौकरी के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा ना हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने कार्यस्थल पर छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच बनाने का ऐलान किया है। आमतौर पर देखा जाता है कि अपने छोटे बच्चों की वजह से महिलाएं कई बार नौकरी करना छोड़ देती हैं।
-कविता रानी, एसोसिएट प्रोफेसर राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
बजट में देश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कर युवा वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं को शामिल किया गया है। देश की टॉप कंपनियों में युवाओं को प्रशिक्षण देना सराहनीय प्रावधान है। इससे युवाओं के कौशल में निखार आएगा व युवाओं की क्षमता बढ़ेगी।
-कर्मपाल यादव, युवा
केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। विकास की संभावना और नवोन्मेष की दृष्टि से सराहनीय है। गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान सहित समाज के हर वर्ग के समग्र विकास का संकल्प, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दृष्टि से सराहनीय बजट है।
-अमित मिश्रा, जिला महामंत्री, भाजपा
यह बजट मातृ शक्ति के आगे बढ़ने की उम्मीद, कृषि और किसान के विकास का आधार है। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए रोजगार, गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला बजट है। केंद्र सरकार ने अपने बजट में हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा है। कृषि से लेकर युवा एवं कौशल विकास को लेकर सराहनीय बजट पेश किया है। मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है।
-कंवर सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा
बजट में किसानों और कृषि क्षेत्र के 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि से कृषि और कृषि क्षेत्रों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। केंद्रीय सरकार का ध्यान कृषि के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कृषि में तकनीक को बढ़ावा देने और प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ाने पर रहा है। हालांकि किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी और एमएसपी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। प्राकृतिक खेती पर लागत एवं उत्पादन को लेकर विशेष प्रावधान नहीं देकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा ठोस योजना नहीं है।

-रामनिवास पाटौदा, किसान

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या: 72 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कवंर सिंह यादव--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed