फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The woman sitting on the dharna then the police filed a case of rape against the investigating officer

धरने पर बैठी महिला तो पुलिस ने जांच अधिकारी के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का मामला

Sat, 14 May 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The woman sitting on the dharna then the police filed a case of rape against the investigating officer
महेंद्रगढ़। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला ने उसकी ननदों के दहेज मामलों की जांच कर रहे एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में अपनी सास, पति और दोनों ननदों पर भी उसका सहयोग करने का आरोप लगाया है। महिला ने शनिवार को थाने के बाहर धरना दिया तो पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद महिला को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले शुक्रवार को महिला ने एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत दी थी। एसपी कार्यालय से भेजने के बाद भी सदर थाने ने महिला को दो घंटे बैठाए रखा और बयान दर्ज नहीं किए थे। शनिवार को पुलिस ने जांच अधिकारी एएसआई, महिला के पति, सास और ननद पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार दिसंबर 2021 में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इस मामले में शुक्रवार शाम को दो घंटे थाने में बैठी रही लेकिन पुलिस द्वारा बयान दर्ज नहीं किए। इसके बाद शनिवार को एक बजे थाने पहुंची तो पुलिस द्वारा महिला पुलिसकर्मी नहीं होने का हवाला देकर इंतजार करने के लिए बाहर भेज दिया। इसके बाद महिला अपने ननदोई और एक अन्य व्यक्ति के साथ थाना परिसर के बाहर धरने पर बैठ गई। इसके बाद पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर किए। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि लगातार इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस भी अपने स्टाफ को बचाने के प्रयास में जुटी हुई है। मामले को वापस लेने के लिए लगातार उस पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------
यह था मामला
महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण कार्यालय में शिकायत देकर एएसआई रामानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में अपने सास, पति और दो ननदों पर बलात्कार कराने में सहयोग का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में महिला ने बताया कि एएसआई पहले महेंद्रगढ़ में था, जो अब सीटी थाना नारनौल में तैनात है। महेंद्रगढ़ सदर थाने में तैनाती के दौरान एएसआई रामानंद उसकी ननदों के चल रहे दहेज के मामलों में जांच अधिकारी था। महिला ने बताया कि दहेज के चल रहे केसों में जांच अधिकारी का उनके घर पर आनाजाना था। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें उसकी सास, पति और दोनों ननद एएसआई का साथ देती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
- वर्जन:
महिला द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। महिला पुलिसकर्मी एसआई नीलम ने बयान दर्ज किए हैं। शिकायत के आधार पर एएसआई रामानंद, महिला के पति, महिला की सास और ननदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। -- जगराम, सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed