{"_id":"64d9325609dc6a474d0da598","slug":"the-wife-was-killed-by-getting-the-accident-done-the-accused-husband-arrested-narnol-news-c-203-1-sroh1011-2415-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हादसा करवाकर कराई थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हादसा करवाकर कराई थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। साजिश रचने के बाद हादसा करवाकर पत्नी की हत्या करवाने के मामले में आरोपी पति को थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय वासी आदलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में पता लगाया कि आपसी घरेलू विवाद के चलते आरोपी के साजिश रच वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी अजय ने ही दिनांक 9 अगस्त को थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया था कि दिनांक 8 अगस्त को समय करीब रात 8 बजे उसकी पत्नी अनिता और उसकी बेटी स्कूटी से खालड़ा मंदिर से वापिस जा रहे थे और वह अकेला अलग मोटरसाइकिल पर था। जब वह गांव पाली की नहर के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई और उसकी बेटी को भी चोटें आई। अजय ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी अजय ने ही अपनी पत्नी को मारने की साजिश रची थी और साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिलवाया था। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी पिछले 2–3 माह से एक्सीडेंट करने वाले ट्रक चालक के संपर्क में था और दोस्ती हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने साजिश रच वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पता लगाया कि आरोपी ने घरेलू विवाद को लेकर साजिश रच वारदात को अंजाम दिलाया, पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।