फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The voter list will be thoroughly rectified; BLOs will go door-to-door starting June 15.

Mahendragarh-Narnaul News: वोटर लिस्ट होगी पूरी तरह दुरुस्त, 15 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Fri, 05 Jun 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The voter list will be thoroughly rectified; BLOs will go door-to-door starting June 15.
फोटो 4 प्रेस कांफ्रेंस करते एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह। स्रोत: विभाग
नांगल चौधरी। मतदाता सूचियों को पूरी तरह त्रुटिहीन और अपडेट करने के उद्देश्य से 15 जून से विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और पात्र नागरिकों की जानकारी एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम उदय सिंह ने वीरवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर कर इसे अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 15 जून से 14 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एंयूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और आवश्यक जानकारी जुटाएंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर सर्वे और मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य पूरा होने के बाद 21 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 20 अगस्त तक चलेगी। इस अवधि में नागरिक अपना नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी प्रकार का संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

एसडीएम उदय सिंह ने बताया कि प्राप्त होने वाले सभी दावों और आपत्तियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाएगा। यह प्रक्रिया 18 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सभी संशोधनों को शामिल करते हुए 22 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed