फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Vice-Chairman raised the issue of the monitoring committee not being formed, to which the Chairman replied that he had no information about it.

Mahendragarh-Narnaul News: उपचेयरमैन ने मॉनिटरिंग कमेटी का गठन नहीं होने का उठाया मुद्दा, चेयरमैन बोले-जानकारी नहीं

Thu, 11 Dec 2025 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Vice-Chairman raised the issue of the monitoring committee not being formed, to which the Chairman replied that he had no information about it.
फोटो 12पंचायत समिति की बैठक में मौजूद बीडीपीओ रेणू लता, चेयरमैन व सदस्य।संवाद - फोटो : 1
नारनौल। नारनौल बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित पंचायत समिति की साधारण बैठक में बुधवार को उपचेयरमैन पूनम ने मॉनिटरिंग कमेटी का तीन साल में गठन नहीं करने का मुद्दा उठाया। इस पर चेयरमैन ने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं हैं। अगर कोई कमेटी बनाई जाती है तो बना दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक बीडीपीओ रेणूलता यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वहीं, सेका मंढाणा के डेलीगेट ने तीन साल में उनके गांव में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। इसके अलावा पंचायत समिति की उपाध्यक्ष पूनम ने मॉनिटरिंग कमेटी का गठन, स्टॉक रजिस्टर की जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जब उसने विकास के मुद्दों के बारे में पूछा तो चेयरमैन ने सही जवाब नहीं दिया। उधर चेयरमैन पंकज यादव का कहना है कि बैठक में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। बैठक में 37 विकास के एजेंडों पर सहमति बनी है जिसे जल्द ही कराया जाएगा। साथ ही चेयरमैन ने पंचायत समिति में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंढ़ाणा के डेलीगेट के गांव में विकास कार्य नहीं होने पर कहा कि वह बैठक में ही पहली बार आया है। अब उनके एजेंडे लिए गए हैं जिन्हें जल्द ही करवाया जाएगा।


आरटीआई का जवाब नहीं देने का आरोप
राजकुमार नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसने एक साल पहले पंचायत समिति में विकास कार्यों को लेकर आरटीआई से जानकारी मांग थी जिसको लेकर डीडीपीओ की तरफ से आरटीआई देने का आदेश भी दिया गया लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है।

इन गांवों में विकास कार्य की बनी सहमति
बैठक में मंढाणा, गोद, खानपुर, कांवी, मुरारीपुर, ढाणी मामराज, टहला, भांखरी, हमीदपुर, मुकंदपुरा, महरमपुर, मकसुसपुर, गहली, ढाणी बाठोठा, मंडलाना, बास किरारोद उमराबाद, कोरियावास गांवों में विकास कार्य के एजेंडों पर सहमति बनी है। इन गांवों में जल्द ही विकास कार्य शुरू कराएं जाएंगे।


वर्जन:

पंचायत समिति के सदस्यों की साधारण बैठक बुलाई थी जिसमें 37 एजेंडे रखे गए हैं। अब जल्द ही उन गांवों में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।-रेणूलता, बीडीपीओ, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed