{"_id":"690b99b63103de6afa00c89b","slug":"the-third-youth-injured-in-the-road-accident-also-died-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131886-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम
Thu, 06 Nov 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो12निरंजन की फाइल फोटो।
नारनौल। निजामपुर रोड पर मंगलवार को हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के बाद तीसरे बाइक सवार ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों युवक खेतड़ी के जमालपुर गांव के रहने वाले थे। मंगलवार देर शाम ठाठवाड़ी में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
खेतड़ी के जमालपुर निवासी मनोज (22), छोटा भाई निरंजन (20) और साथी (20) वर्षीय दीपक नारनौल से ठाठवाड़ी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वह करीब 9 बजे निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। इस टक्कर में मनोज और निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई थी। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। नारनौल के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रोहतक रेफर कर दिया था।
सरपंच प्रतिनिधि छोटेलाल ने बताया कि मृत तीनों युवक उनके गांव के थे और एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर कोई लाइट या रिफ्लेक्टर नहीं लगा था, जिससे बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई थी।