{"_id":"6963e3b3e6564cdd2a0a51ff","slug":"the-temperature-in-narnaul-reached-close-to-15-degrees-celsius-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134695-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1.5 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा नारनौल का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1.5 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा नारनौल का तापमान
विज्ञापन
फोटो 31नांगल चौधरी कस्बे में एक गाड़ी पर जमी बर्फ की सफेद चादर। स्रोत ग्रामीण
नारनौल। क्षेत्र में शीतलहर चलने से तापमान जमाव बिंदू के पास पहुंच गया है। रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 1.5 दर्ज किया गया। हालांकि धूप निकलने से आमजन को ठंड से राहत जरूर मिली। वहीं 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने से आगामी दिनों में ठंड में ओर इजाफा होने की संभावना है।
इस बार न्यूनतम तापमान 1.5 और अधिकतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, शनिवार को महेंद्रगढ़ का 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को तापमान में गिरावट होने से नांगल चौधरी क्षेत्र में पाला जम गया। इसकी वजह से घर के अंदर खड़ी गाड़ी के शीशे पर बर्फ की परत जम गई। अभी मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी बर्फीली हवाओं का असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। अससे कुछ स्थानों पर पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
साथ ही कुछ स्थानों पर रात के तापमान जमाव बिंदु के आसपास और माइनस में होने की संभावना बन रही है। वहीं हवाएं शांत बनीं रहीं तो सुबह के घंटों में धुंध कोहरा देखने को मिलेगा क्योंकि वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है।
इसके साथ ही 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को सक्रिय होने से आंशिक बादल वाही और तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना है।
ठंड में बरते ये सावधानी
ऊनी कपड़े, मफलर, टोपी, दस्ताने और मोजे पहनें, खासकर सिर, कान, गर्दन, हाथ और पैरों को ढकें, क्योंकि शरीर की गर्मी यहीं से कम होती है। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर के अंदर ही रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। सूप, काढ़ा, अदरक-हल्दी वाली चाय, गर्म दूध और मौसमी फल-सब्जियां खाएं। ठंड में कम प्यास लगती है, फिर भी खूब पानी पिएं, क्योंकि डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। घर के कमरों को हवादार बनाएं लेकिन खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें