{"_id":"62f2a2da3c08fc0cae05e6f4","slug":"the-team-of-the-college-which-reached-to-remove-the-possession-returned-due-to-lack-of-police-force-narnol-news-rtk6547546111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने पहुंची कॉलेज की टीम पुलिस बल न मिलने से लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटाने पहुंची कॉलेज की टीम पुलिस बल न मिलने से लौटी
विज्ञापन
फोटोत्बर 30 - महाविद्यालय की खाली जगह में लुहार समुदाय द्वारा बनाए गए मकान।
- फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय की टीम निजामपुर रोड पर स्थित कॉलेज की जमीन से कब्जा हटाने के लिए मंगलवार को पहुंची। पुलिस बल नहीं मिलने के कारण टीम को बगैर कब्जा हटाए लौटना पड़ा। इस दौरान खोखा व्यापारियों ने कोर्ट से स्टे मिलने का दावा किया।
महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कब्जा हटाने के लिए सुबह 10 बजे पहुंच गये थे। जेसीबी भी लेकर गये थे लेकिन पुलिस फोर्स नहीं होने के कारण वापिस आ गए। जिला उपायुक्त अब दोबारा से अगली तारीख पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करेंगे और दोबारा से प्रक्रिया के तहत नोटिस देकर कब्जा हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।
गौरतलब है कि शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय से करीब डेढ किलोमीटर दूर निजामपुर रोड पर खसरा नंबर 98 की 3 कनाल 10 मरला जमीन हैं जो कि काफी सालों से खाली पड़ी हुई थी। जिसमें काफी सालों से लुहार समुदाय के लोग रह रहे हैं और जमीन के साथ में खोखे रखे हुए हैं। जिनसे कई परिवारों की रोजी-रोटी चल रही हैं।
विज्ञापन
खोखा व्यापारी गजानंद, सुलतान सिंह, विक्रम सिंह, सोहनला, अशोक सैनी, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, कालूराम, अनूप सिंह, रविंद्र कुमार, सीताराम, राजकुमार, हरिसिंह, उमेद सिंह व अशोक ने बताया कि खसरा नंबर 98 से अवैध कब्जा हटाने के बारे पीपी एक्ट के तहत दो बार नोटिस मिला। मामले में कोर्ट से स्टे मिल गई है।
सुबह कब्जा हटवाने के लिए टीम पहुंची थी लेकिन किसी कारण से पुलिस फोर्स नहीं पहुंच पाई। इसके चलते लौटना पड़ा। अब जिला उपायुक्त अगली तारीख पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करेंगे और अगली तारीख पर दोबारा से कब्जा हटवाने की प्रक्रिया की जाएगी। -अनिल यादव, प्राचार्य,शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय