फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The team of district town planner Narnaul demolished the illegal colony

जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने अवैध कालोनी को गिराया

Fri, 26 Nov 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The team of district town planner Narnaul demolished the illegal colony
अवैध कॉलोनी पर चलती जेसीबी। संवाद - फोटो : Narnol
जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम द्वारा शुक्रवार को शहरी क्षेत्र महेंद्रगढ़ में लगभग एक एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को नष्ट किया है। राजस्व संपदा भगड़ाना नजदीक माजरा से भगड़ाना रोड में कुछ लोगों द्वारा लगभग एक एकड़ में महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से बिना अनुमति लिए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी व रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिला प्रशासन की मदद से अवैध कालोनी को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान छह चहारदीवारी, डीपीसी के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़े गए। डीटीपी नारनौल प्रवीण कुमार चौहान की देखरेख में टीम के सदस्यों के साथ-साथ पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार की टीम में शामिल प्रवीण कुमार ने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें तथा महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से अनुमति लेने के उपरांत ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed