फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The team of 346 players leave

346 खिलाड़ियों का दल रवाना

Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The team of 346 players leave
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा खेला इंडिया के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से 346 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी रवाना हो गए। ये सभी खिलाड़ी 20 अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाएंगे।
विज्ञापन

खेलो हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम में हैंडबाल, कबड्डी, आर्चरी व तैराकी प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद जिले में शूटिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती, अंबाला जिले में खो-खो, जिमनास्टिक, बैडमिंटन व जूडो, यमुनानगर जिले में वेटलिफ्टिंग एवं लॉन टेनिस, कुरुक्षेत्र जिले में साइक्लिंग, हॉकी, वॉलीबाल, बास्केटबाल और करनाल जिले में फुटबाल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेलों प्रतियोगिता के लिए महेंद्रगढ़ जिले से 346 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिन्हें आठ अलग-अलग दल बनाकर खिलाड़ियों को रवाना किया गया है। इन सभी दलों के साथ जिला की ओर महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों को भेजा गया है। साथ ही खिलाड़ियों को विभाग की ओर से यातायात सुविधा के साथ, ट्रैक सूट भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता रहने वाले खिलाड़ी लेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग
27 व 28 अगस्त को आयोजित खेलो हरियाणा के विभिन्न खेलों में विजेता रहने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। फरवरी माह में खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी हरियाणा में ही आयोजित की जाएगी। जिसकी सभी तैयारियां विभाग की ओर पूरी कर ली गई हैं।
जिला खेल अधिकारी परसराम ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के खिलाड़ियों को उपायुक्त अजय कुमार की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। राज्य स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की तमाम सुविधाएं अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में प्रदान की जाएंगी।
राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले में 20 अलग-अलग खेलों में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व अन्य संस्थानों में जिला स्तर पर ट्रायल किया गया। जिसमें पारदर्शिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। आयोजित ट्रायल में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भारी संख्या में भाग लिया। जिले में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि खेल एवं खिलाड़ियों के लिए एक शुभ संदेश है।

बीते लगभग दो वर्षों में कोविड के चलते शिक्षण संस्थाएं बंद रही तथा प्रशिक्षण अवधि भी प्रतिबंधित रही परंतु जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों की संख्या व राज्य स्तर पर 346 पुरुष महिला खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभागिता किया जाना इस बात का आशय है कि महेंद्रगढ़ जिले में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के रूप में काम करेगी। दिलचस्प तथ्य यह है कि जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली सभी 20 प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed