फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The team audited two schools

टीम ने दो विद्यालयों का किया ऑडिट

Wed, 14 Sep 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The team audited two schools
डेरोली अहीर विद्यालय में ऑडिट करती विभाग की टीम। - फोटो : Narnol
मंडी अटेली। राजकीय विद्यालयों के सुरक्षा ऑडिट के तहत सभी राजकीय विद्यालयों की सुरक्षा, गुणवत्ता की जांच की जा रही है। बुधवार को खंड अटेली की बीआरपी ममता के नेतृत्व में गठित टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक व राजकीय प्राथमिक विद्यालय डेरोली अहीर में स्कूल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड संसाधन संयोजक मदन लाल भाटिया ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक के दिशानिर्देशों के अनुसार हरियाणा के सभी राजकीय विद्यालयों के सेफ्टी ऑडिट उपरांत सुधार हेतु कदम उठाये जा रहे हैं। कहा कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित कुल 164 बिंदुओं की जांच की जा रही है। जिसमें विद्यालय भवन की स्थिति, मजबूती, पेयजल की उपलब्ध एवं गुणवत्ता, मिड डे मील की गुणवत्ता, विद्यालयों में फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए उपायों की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में अग्निशमन दूरभाष नंबर, निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र के नंबर लिखवाने के निर्देश दिये गये हैं। बीआरपी ममता ने बताया कि इस कार्य के तहत खंड अटेली में तीन टीमें गठित की गई हैं जो कि एक महीने में कम से कम 24 विद्यालयों को ऑडिट करेंगी। अब तक खंड अटेली के 36 विद्यालयों का ऑडिट किया जा चुका है। शेष बचे विद्यालयों की ऑडिट करने की समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। डेरोली अहीर मेें ऑडिट के दौरान बीआरपी सोनू, एबीआरसी निर्मला, सुरेंद्र, जोनी व रजनी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed