फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The strike had a mixed impact, with work disrupted in several departments.

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल का रहा मिला-जुला असर, कई विभागों में काम रहा बाधित

Thu, 12 Feb 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The strike had a mixed impact, with work disrupted in several departments.
फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद
नारनौल/महेंद्रगढ़। ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला। बिजली निगम, पीडब्ल्यूडी समेत कई संगठनों से जुडे सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दौरान कई विभागों में काम बाधित रहा और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज विभाग में केवल 2 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बसों का संचालन सुबह से सुचारू रूप से किया गया। वहीं बैंक यूनियन से जुडे कर्मचारियों ने हड़ताल से दूरी बनाए रखी। इसके अलावा बीडीपीओ, डीडीपीओ, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग में कार्य सुचारू रूप से जारी रहा जिसके चलते जिले में हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चौपट रही। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर गंदगी के ढेर लग गए है। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ दमकल कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे विरोध जताकर कार्य पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संगठन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व सिंचाई विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारी यूनियन हुड्डा पार्क में एकत्रित होकर विरोध जताया। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रदेश प्रांतीय प्रधान बाबू लाल यादव ने सरकार की गलत नितियों का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारे बाजी की।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान सभी सरकारी विभागों में और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। वहीं सुभाष पार्क में भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी तैनात रही।

विपक्षी दलों ने दिया हड़ताल को समर्थन
विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारी हड़ताल के दौरान सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। कर्मचारी संगठनों को किसान व मजदूर संगठनों का साथ भी मिला। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के नेता भी प्रदर्शन में शामिल रहे। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कौशल यादव ने कहा कि आज की हड़ताल संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनसेवा को बचाने की निर्णायक लड़ाई का हिस्सा है। कामरेड बलबीर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन ने साबित किया है कि जब मेहनतकश एकजुट होते हैं तो सबसे ताकतवर सरकार को भी झुकना पड़ता है।


कई संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहते हुए कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में एएचपीसी वर्क्स यूनियन के बैनर तले करीब 50 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सर्कल सचिव किरोड़ीमल सैनी ने बताया कि नियमित रोजगार की जगह अस्थायी भर्तियां, कम वेतन, असुरक्षा से कर्मचारियों को शोषण किया जा रहा है। शाखा प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि जिन कर्मचारियों के नाम एचकेआरएनएल पोर्टल से हटाए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द जोड़ा जाए।
ये रही मुख्य मांगे



1. कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।



2. एचकेआरएन कर्मचारियों को हटाया न जाए व जॉब सिक्योरिटी दी जाए।



3. टर्म अपार्टमेंट के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26 हजार किया जाए।



4. 10th, आईटीआई के कर्मचारियों को टेक्निकल वेतनमान दिया जाए।



5. कैश लैश मेडिकल लागू किया जाए।



6. पुरानी पेंशन लागू की जाए।



7. बिना शर्त के अक्षग्रेशीया पॉलिसी लागू की जाए।



8. मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार किया जाए।



9. कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष की जाए।



10. 65, 70, 75 आयु उपरांत पेंशन बढ़ोतरी क्रमशः 5,10,15 प्रतिशत की जाए।



11. श्रमिक, मजदुर, कर्मचारी पर लागू 4 लेबर कोड को रद्द किया जाए।



बॉक्स



सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए है। आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे।
-विजय, महेंद्रगढ़


बॉक्स



बालाजी चौक से शंकर मार्केट तक सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। चौक-चौराहों पर भी गंदगी के ढेर लग गए है। गंदगी के ढ़ेर से दिनभर बदबू आती रहती है। आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।

-सोहनलाल, स्याना
------
वर्जन :
हड़ताल के कारण डिपो कार्यालय में कार्य प्रभावित नहीं हुआ। सभी रूट पर बसों का संचालन निर्धारित समय अनुसार किया गया। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed