फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The streets of the city echoed with the cheers of Radha Rani during Prabhat Pheri

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभातफेरी के दौरान राधा रानी के जयकारों से गूंजी शहर की गलियां

Mon, 08 Jan 2024 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The streets of the city echoed with the cheers of Radha Rani during Prabhat Pheri
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को सुबह रेवाड़ी रोड से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात के मुख्य यजमान खेमचंद शर्मा रहे, जिनसे सर्वप्रथम ठाकुर जी का पूजन करवाया गया। प्रभात फेरी में सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रभात फेरी में ध्वज पताका सबसे आगे चल रही थी। इसके साथ बच्चों के बैंड तथा ढोल-मृदंग पर भक्तजन झूमते हुए राधा रानी के जयकारों के साथ चल रहे थे। इससे ऐसा प्रतीक हो रहा था, जैसे शहर की गलियां वृंदावन बन गई हो। प्रभात फेरी में जगह-जगह पर लोगों ने ठाकुर जी की आरती कर पुष्प वर्षा की तथा प्रसाद वितरित किया। वहीं दूसरी ओर प्रभात फेरी संगठन द्वारा नव वर्ष की प्रथम प्रभात फेरी महात्मा ज्योतिबा फुले नगर, बहरोड रोड से आयोजित की गई। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान ओम प्रकाश नागर, मास्टर सुरेश कुमार एवं रविंद्र फौजी परिवार द्वारा सर्वप्रथम ठाकुर जी की पूजा-अर्चना करवा कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी संगठन के संयोजक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रभात फेरी बहरोड़ रोड के पास स्थित यूरेका स्कूल से होते हुए शोभा सागर तालाब, बहरोड चौक, माली टीबा से होते हुए मुख्य यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से भूपेश सांगी, नवीन जैन, मुकेश, सुनील मराठा, सतीश शर्मा, ओम प्रकाश, रजनी, मोनिका ,सुनीता, मधु, बबिता, सुरेंद्र तथा शिवहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed