फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The streets and roads of the city will be glittering with four crore rupees.

Mahendragarh-Narnaul News: चार करोड़ से शहर की गलियां-सड़कें होंगी चकाचक

Thu, 17 Oct 2024 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
The streets and roads of the city will be glittering with four crore rupees.
फोटो संख्या:62- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़- संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में बुधवार को फाइनेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्याें के लिए किए जाने वाले खर्च के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगरपालिका अधिकारियों ने फाइनेंस कमेटी के सामने 59 प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा शहर के विभिन्न वार्डाें की छोटी-छोटी बदहाल गलियों की मरम्मत के प्रस्ताव शामिल रहे। 35 प्रस्तावों को पास किया गया। 24 प्रस्ताव में कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण उनको रोक लगा दी गई। इनमें करीब चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि बुधवार को फाइनेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिम्मेदारों का दावा है कि अगली नपा हाउस की बैठक में इन 24 प्रस्तावों पर तकनीकी खामियों को दूर करके इन्हें भी पास किया जाएगा। करीब चार करोड़ रुपये के 35 प्रस्तावों में शहर की विभिन्न वार्डाे में छोटी-छोटी गलियों की सड़कों का मरम्मत सहित अन्य विकास कार्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन विकास कार्याें को शुरू कराने के लिए किया गया मंथन
आचार संहिता से पहले पांच वर्ष के लिए 15 करोड़ रुपये के डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, 3 करोड़ रुपये का 11 हट्टा बाजार, पांच करोड़ रुपये से नगर पालिका नया भवन, डेढ़ करोड़ रुपये से स्ट्रीट लाइट, 25 लाख रुपये से शहर के गड्ढों का पैचवकै, पांच करोड़ रुपये से शहर की मुख्य सड़कें और 10.30 करोड़ रुपये की तिरंगा लाइट पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दो माह के दौरान इन प्रस्तावों की सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी करके कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधान मंजू कौशिक, पार्षद विष्णु कुमार, सचिव प्रशांत कुमार, एमई संजोग शर्मा, जेई नवदीप, क्लर्क शिवकुमार, अतिरिक्त एमई बस्तीराम उपस्थित रहे।

--------------
प्रथम चरण में इन सड़कों पर किया जाएगा कार्य
- राव बहादुर सिंह कोठी से सब्जी मंडी के पास ख्यालीराम धर्मशाला
- वाल्मीकि मंदिर से लेकर 11 हट्टा बाजार तक
- सांई मंदिर से पुराना महिला कॉलेज तक
- प्रजापत चौपाल से डुलाना रोड सीवरेज प्वाइंट तक
- भाई राम सिंह कोठी से स्टेट हाईवे 148बी तक
- भाई राम सिंह कोठी से मोदाश्रम मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य
- बालाजी चौक से शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स प्याऊ तक
- शेरावाली मंदिर से बगीची तक
- मोहल्ला सैनीपुरा में अधूरा पड़ा सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य
- रेलवे रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने टूटी सड़क निर्माण कार्य
- वाल्मीकि मंदिर से विजय पार्षद के मकान तक
- बीरू कबाड़ी की दुकान से लेकर मोदाश्रम मंदिर तक
--------------
वर्जन
नपा की ओर से शहर में अब तेजी से विकास कार्य शुरू कराने का प्रयास जारी रहेगा। जो प्रस्ताव पास किए गए हैं उनकी सभी की टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराई जाएगी। जिन प्रस्तावों में तकनीकि खामियां मिली हैं उन्हें भी जल्द दूर कर आगामी बैठक में पास किया जाएगा। शहर में अब तेज गति से विकास कार्य कराए जाएंगे।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed