फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The showroom was handed over unconditionally to Shri Ramlila Parishad 24 years ago.

Mahendragarh-Narnaul News: 24 वर्ष पूर्व लिए शोरूम को बिना शर्त श्रीरामलीला परिषद को सौंपा

Thu, 01 Aug 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The showroom was handed over unconditionally to Shri Ramlila Parishad 24 years ago.
फोटो संख्या:57- श्रीरामलीला परिषद महेंद्रगढ़ में भरत खुराना को सम्मानित करते परिषद के सदस्य --स
महेंद्रगढ़। नीयत और इरादे नेक हो तो व्यक्ति बड़े से बड़े लालच का त्याग कर सकता है। ऐसा ही एक उदाहरण श्री रामलीला परिषद में 24 वर्ष पूर्व लिए गए शोरूम को बिना किसी शर्त के भरत खुराना ने श्री रामलीला परिषद को चाबी सौंप कर किया। रामलीला परिषद के प्रधान दिनकर बोहरा ने बताया कि वर्ष 2000 में भरत खुराना पुत्र हरबंश लाल खुराना ने रामलीला परिषद का एक शोरूम किराए पर लिया था, जिसे वीरवार को बाला जी के समक्ष चाबी सौंप कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

भरत खुराना के पिता स्वर्गीय हरबंश लाल खुराना का करीब तीन दशक तक रामलीला परिषद में विशेष सहयोग रहा। इसके लिए रामलीला परिषद के प्रधान दिनकर बोहरा, संरक्षक अनिल कौशिक, उपप्रधान रामचंद्र जांगड़ा, खजांची अनिल सेठ, सहसचिव राजेंद्र पोपली, प्रबंधक सोहनलाल, कलाकार प्रधान विकास तिवाड़ी व ऑडिटर राजेश बोहरा ने भरत खुराना की दीर्घायु की कामना की। साथ ही परिषद परिवार की ओर से भरत खुराना को धर्म के प्रति निष्ठा के लिए शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed