फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The schedule will be released separately for Corona positive students

कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों के लिए अलग से जारी होगा शेड्यूल

Sun, 06 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The schedule will be released separately for Corona positive students
महेंद्रगढ़। कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी अभी सामान्य विद्यार्थियों के साथ अपनी परीक्षा नहीं दे सकेंगे। उनके ठीक होने के बाद दोबारा नया शेड्यूल बनाया जाएगा। यह फैसला इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी ने लिया है। स्नातक तथा स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 4 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक सुरेश धनेरवाल ने बताया कि विवि की ओर से यूजी और पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ली जा रही हैं। इन परीक्षाओं में कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों को नहीं बैठने दिया जाएगा। ये परीक्षा होने के बाद उन विद्यार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद देखा जाएगा कि कितने विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव आने से परीक्षा नहीं दे पाए। अभी तक मात्र चार विद्यार्थी ही ऐसें हैं जो कोरोना के चलते परीक्षा नहीं दे पाए। बाद में एक परीक्षा केंद्र बनाकर उनके दोबारा से पेपर करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव है, वह अपनी जांच रिपोर्ट संबंधित कॉलेज के प्राचार्य को मैसेज कर दें। इसके अलावा रोल नंबर स्लिप, नाम, गांव तथा कक्षा आदि भी प्राचार्य के व्हाट्स एप पर डाल दें। उनको यह मैसेज परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले डालना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है। परीक्षाएं 4 सितंबर से 16 सितंबर तक चलेंगी। महेंद्रगढ़ में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed