{"_id":"69628f7cfc265375660e8070","slug":"the-sanitation-workers-protest-continued-for-the-fifth-day-over-their-demands-narnol-news-c-196-1-nnl1003-134668-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर पांचवें दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर पांचवें दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन
फोटो नंबर-07मांगों को लेकर धरने पर नारेबाजी करते नप सफाई कर्मचारी।
नारनौल। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों और नगर प्रशासन के बीच अभी तक किसी भी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी है। इसके चलते कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे।
कर्मचारियों की मुख्य मांग समान काम समान वेतन लागू करने व वर्ष 2017 से 2023 तक के बकाया एरियर का भुगतान किए जाने की है। कर्मचारियों का कहना है कि निर्देशों के बावजूद अभी तक उन्हें समान काम का समान वेतन नहीं दिया गया है और कई वर्षों का एरियर भी लंबित पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बकाया राशि कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की जाती, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर महावीर प्रसाद, सुरेश कुमार जैदिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, रमेश कुमार, संतलाल सहित महिला कर्मचारी भी धरने पर मौजूद रहीं।