फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sanitation workers of the municipality raised their demands by demonstrating with brooms

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने झाडू प्रदर्शन कर उठाई मांगें

Wed, 14 May 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The sanitation workers of the municipality raised their demands by demonstrating with brooms
फोटो संख्या:58- शहर के मुख्य मार्गाों से प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर महेंद्रगढ़ नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगरपालिका के सामने झाडू प्रदर्शन कर मांगें उठाईं। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण देखरेख में रोष-प्रदर्शन किया गया। सरकार विरोध नारे लगाते हुए, झाडू प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका से शुरू होकर शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक होते हुए नगर पालिका में पहुंचे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया तो सफाई कर्मचारी आने वाली 16 मई को भूख हड़ताल करेंगे। अगर फिर भी सरकार नहीं चेताई तो 20 मई को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, 27 हजार न्यूनतम वेतन लागू करना, मानी गई मांगों के पत्र जारी करना, आठ फरवरी 2023 को हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 4298 कच्चे कर्मचारियों व 68 सीवर मैन को पक्का करने का पत्र जारी किया, जिसपर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राहुल, विक्की, पंकज, महेंद्र, आरती, रामपाल, धीरज, शम्मी, रवि, रोहित, विकास, बिरजु, राजेश, विजय, देवानंद, गुलशन, दीपक, संदीप, विशाल, अन्नु, भूपेंद्र, राहुल कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed