{"_id":"68c46837d126164f230e6794","slug":"the-road-was-built-seven-months-ago-the-rain-has-turned-it-into-potholes-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129601-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सात माह पहले बनी सड़क, बारिश ने गड्ढों में कर दिया तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सात माह पहले बनी सड़क, बारिश ने गड्ढों में कर दिया तब्दील
Sat, 13 Sep 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18महर्षि दयानंद चौक पर बने गड्डे में रात के समय फंसा ट्रक के पिछले पहिये । संवाद
नारनौल। बारिश ने सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। यह हालात अकेले शहर के ही नहीं है बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों का भी है। यह परेशानी सबसे ज्यादा उन मार्गों पर है, जहां हाल ही में सड़कों का निर्माण कार्य हुआ था।
ऐसा ही कुछ नारनौल के हुडा सेक्टर में करीब सात-आठ माह पहले बनी सड़क का हाल हो गया है। इस मार्ग का निर्माण करीब साढ़े तीन करोड़ में किया था लेकिन बारिश के खत्म होते ही सड़क कम गड्ढे ज्यादा दिखाई देने लगे हैं। इस सड़क के लिए सेक्टरवासियों को भी तीन-चार साल तक इंतजार करना पड़ा था, अब सात-आठ माह में ही सड़क पर गड्ढों ने जगह बना ली।
इसके अलावा गली- मोहल्लों की सड़कों का भी यही हाल है। हालांकि सबसे ज्यादा नुकसान तारकोल से बनी सड़कों में हुआ है। बता दें कि सेक्टर एक में करीब सात-आठ माह पहले सड़क निर्माण के समय भी गुणवत्ता को लेकर अनियमितता बरतने का आरोप लगा था। इसके बाद सड़क निर्माण के समय तीन बार सैंपल भी लिए गए थे।
विज्ञापन
इंसेट
धरसू से खोड़मा मार्ग पर गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
धरसू से खोड़मा को जाने वाले मार्ग पर बारिश के सीजन से पहले पैचवर्क भी किया गया था लेकिन तीन माह की बारिश ने सड़क को गड्ढों में तब्दील कर दिया। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या दुपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों का दिन रात आवागमन होता है। लेकिन बारिश के दौरान गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालक गिर कर घायल हो जाते हैं।
इंसेट
महर्षि दयानंद चौक के सर्विस रोड की भी टूटी सड़क:
महर्षि दयानंद चौक पर बने सर्विस रोड की सड़क बारिश से टूट चुकी है। करीब 2 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस कारण हादसों का खतरा बना रहता है। माडूराम सैनी, सीमा देवी, प्रेम देवी और सत्यनारायण ने बताया कि रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से लोग हादसे के शिकार हो सकते हैं। वीरवार रात करीब 9 बजे भी एक ट्रक का पिछला पहिया गड्ढों में फंस गया था।
वर्जन:
सेक्टर में सात-आठ माह पहले बनी सड़क बारिश से टूट गई है। अब जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। इसको लेकर बुधवार को भी डीएमसी से मुलाकात की थी। उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही सेक्टर के लिए एस्टीमेट तैयार कर कार्य करवाया जाएगा।-नरेश चौधरी प्रधान आरडब्ल्यूए।
वर्जन:
शहर में जहां भी बारिश की वजह से सड़क टूटी है, उनकी मरम्मत करवाई जाएगी। इसको लेकर एस्टीमेट बनाया जा रहा है।
मोनिका शर्मा, एक्सईएन नगर परिषद।