फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The road is being renovated till Kultajpur village of Dhosi Dham at a cost of two crores.

Mahendragarh-Narnaul News: दो करोड़ की लागत से ढोसी धाम के गांव कुलताजपुर तक हो रहा सड़क का नवनिर्माण

Thu, 17 Oct 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The road is being renovated till Kultajpur village of Dhosi Dham at a cost of two crores.
नारनौल। विधानसभा चुनाव के बाद अब शहर में रुके विकास कार्य फिर से गति पकड़ने लगे हैं। सड़कों का नवनिर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बाईपास से गांव कुलताजपुर तक करीब सात किलोमीटर की सड़क का दो करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण किया जा रहा है। यह सड़क रोड़ी व तारकोल की बनाई जा रही है। इस सड़क मार्ग को बने काफी समय हो गया था। इसकी वजह से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इस मार्ग का प्रयोग करीब दर्जन भर गांवों के लोग करते हैं। यह मार्ग राजस्थान के गांवों को भी जोड़ता है। अब इस सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों व स्कूली छात्रों सहित उन लोगों को काफी लाभ मिलेगा, जो महर्षि च्यवन के ढोसी धाम जाते हैं। इस मार्ग से ही लोग ढोसी धाम जाते हैं जो शहर का एक अच्छा पर्यटक स्थल है। इस मार्ग का नवनिर्माण हो जाने से देश-विदेशों से आने वाले पर्यटक भी ढोसी का दीदार कर सकेंगे। अक्सर शहर में कई पर्यटक स्थलों का रास्ता खराब होने के कारण देश-विदेश से आने वाले पर्यटक वहां तक जाने में गुरेज करते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
बाईपास से गांव कुलताजपुर तक करीब सात किलाेमीटर की इस सड़क का निर्माण दो करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। सड़क नवनिर्माण का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही इसे पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-करतार सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed