फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The road from Rivasa bridge to Sigdi will be shiny, will get relief from potholes.

Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा पुल से सिगड़ी तक चकाचक होगा सड़क मार्ग, गड्ढों से मिलेगी निजात

Mon, 26 Feb 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The road from Rivasa bridge to Sigdi will be shiny, will get relief from potholes.
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर रिवासा पुल से सिगड़ी तक सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। पिछले पांच साल से इस मार्ग पर सिर्फ पेचवर्क किया जा रहा था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के महेंद्रगढ़ के गांव जांट-पाली स्थित हकेंवि में आयोजित पशुधन प्रदर्शनी में पहुंचने पर ही लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की नींद खुली है। इसके चलते शनिवार को ही काम शुरू कर दिया गया था। वहीं शहर की माजरा चुंगी से मुख्य बाजार तक पहुंचने के लिए महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर दोनों ओर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। साथ ही स्टेट हाईवे निर्माण के चलते रिवासा पुल से माजरा चुंगी तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क मार्ग पर उखड़े रोड़े आए दिन लोगों की परेशानी बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

उन्हाणी से सिगड़ी तक पूरा हो चुका था काम
कनीना के नजदीक लगते गांव उन्हाणी से सिगड़ी तक महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सड़क मार्ग का काम करीब एक वर्ष पहले ही पूरा हो चुका था। सिगड़ी से महेंद्रगढ़ रिवासा पुल तक सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया था। जिम्मेदारों का दावा है कि एक सप्ताह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। प्रथम चरण में गहरे गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा। इसके बाद तारकोल रोड़ी व डेस्ट की लेयर चढ़ाकर इसका मजबूतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सड़क मार्ग का उन्हाणी से सिगड़ी तक काम पूरा कर दिया गया था। बारिश व ठंड का मौसम होने के कारण काम कुछ दिनों के लिए रोका गया था, लेकिन अब जल्द ही यह काम पूरा किया जाएगा।
-कृष्ण कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed