फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The road built at a cost of Rs 57 lakh could not last even for two years

Mahendragarh-Narnaul News: दो साल भी नहीं टिक पाया 57 लाख रुपये की लागत से बना सड़क मार्ग

Sat, 22 Jun 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The road built at a cost of Rs 57 lakh could not last even for two years
फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। दो साल पूर्व 57 लाख रुपये की लागत से एक किलोमीटर लंबा गौशाला रोड दो साल भी नहीं टिक पाया। एक किलोमीटर सड़क मार्ग में 20 से अधिक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन दिन गड्ढों से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की बार-बार मांग के बावजूद बना यह सड़क मार्ग अब प्रतिदिन करीब आठ हजार वाहन चलकों व आमजन की परेशानी बढ़ा रहा है। यह सड़क मार्ग शहर का सबसे व्यस्तम सड़क मार्ग है। प्रतिदिन इस सड़क मार्ग से 8 हजार से अधिक वाहन गुजरते है। यह सड़क मार्ग करीब 50 गांवाें की आबादी को शहर से जोड़ता है।
विज्ञापन

श्री गोशाला के सामने मुख्य द्वार के पास दो-दो फुट गहरे गड्ढों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मसानी माता मंदिर के पास तो सड़क मार्ग का बुरा हाल है। शहर में पहुंचने के लिए गांवों के लोगों को इन गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है। तीन वर्ष पहले यह सड़क मार्ग नगरपालिका के प्रशासक रहे एसडीएम दिनेश कुमार ने बनाया था। सड़क मार्ग बनने के 6 महीने बाद मार्ग जर्जर अवस्था में हो गया। नगरपालिका द्वारा इस सड़क मार्ग का पैचवर्क नहीं किया जा रहा है। करीब एक किलोमीटर तक 20 से अधिक गड्ढे बने होने के कारण आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। जिसके कारण चालकों को गढ्ढों का अंदाजा नहीं होता है। अधिकतर बाइक चालक तो गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते है। नपा प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।
दुलीचंद, दुकानदार
दो वर्ष पहले यह नगरपालिका द्वारा यह सड़क मार्ग बनाया गया था। 6 महीने बाद यह सड़क मार्ग जगह-जगह पर टूटा हुआ है। इसके कारण गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग 50 गांवों को जोड़ता है।
रांजय, दुकानदार
मसानी चौक पर तो सड़क मार्ग का बुरा हाल है। यहां पर गहरे गड्ढे बने हुए है। पास में ही माता का मंदिर है। जब यहां पर लोग पूजा करने के लिए आते है तो उनको इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।
पवन, दुकानदार
श्री गोशाला के मुख्य द्वार के पास दो-दो फुट गहरे गड्ढे बने हुए है। नगरपालिका इन गड्ढों को पैचवर्क नहीं करवा रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
मनोज, दुकानदार
जल्द ही नगर पालिका की बैठक आयोजित कर पेचवर्क का टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर के बाद इस सड़क मार्ग को ठीक करवा दिया जाएगा। इसके साथ-साथ शहर के सभी सड़क मार्गों का भी निर्माण किया जाएगा।

-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- गोशाला रोड के पास टूटा पड़ा सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed