फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The rising prices of gold and silver have affected trade.

Mahendragarh-Narnaul News: सोना व चांदी की लगातार बढ़ रही कीमतों से व्यापार प्रभावित

Tue, 20 Jan 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The rising prices of gold and silver have affected trade.
फोटो संख्या:54 शहर ​स्थित दुकान में आर्टिफि​शियल ज्वैलरी की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
महेंद्रगढ़। सोना व चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर सराफा बाजार के कारोबार पर नजर आ रहा है। बढ़ते दामों के कारण जहां शुद्ध सोने-चांदी की खरीदारी में कमी आई है, वहीं आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

खासतौर पर बसंत पंचमी पर्व के बाद शुरू हो रहे शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार अच्छा चल रहा है।
व्यापारी मुकेश मेहता ने बताया कि बीते कुछ समय से सोने और चांदी के भाव लगातार उछाल पर जा रहे हैं। इससे आम ग्राहकों का बजट प्रभावित हुआ है।
पहले लोग शादी या अन्य मांगलिक अवसरों पर सोने के आभूषण खरीदना प्राथमिकता मानते थे लेकिन अब बढ़ती कीमतों के चलते वे आर्टिफिशियल ज्वेलरी को विकल्प के रूप में अपना रहे हैं।
विज्ञापन

कम कीमत में आकर्षक डिजाइन व हल्के वजन की वजह से आर्टिफिशियल ज्वेलरी लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। बसंत पंचमी को विवाह के लिए शुभ माना जाता है। इसी कारण इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी दुल्हन के हार, चूड़ियां, कंगन, झुमके, मांग टीका व अन्य आभूषणों की मांग बढ़ गई है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे है।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी में ऐसे डिजाइन उपलब्ध हैं जो देखने में बिल्कुल असली सोने-चांदी जैसे लगते हैं जिससे ग्राहक संतुष्ट नजर आते हैं।
ग्राहक अनिता और मीना ने बताया कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई खर्च सोच-समझकर करना चाहता है। शादी में आभूषण पहनना जरूरी होता है लेकिन सोने की ऊंची कीमतों के कारण आर्टिफिशियल ज्वेलरी ही बेहतर विकल्प बन रही है।

इससे कम खर्च में अच्छे और आकर्षक आभूषण मिल जाते हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार इस समय अच्छे दौर से गुजर रहा है। कुछ दुकानदारों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed